संदेश

bihar news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की हुई अहम बैठक यह भी थे शामिल।

चित्र
भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की हुई अहम बैठक यह भी थे शामिल। Amas ~Ayush mishra कल आमस प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक हाई स्कूल आमस में हुआ। जो कि भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। साथ ही हाल ही में हुए चौपर दुर्घटना में शहीद विपिन रावत समेत 14 लोगों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दांजलि अर्पित की गयी । कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी,जिसमें मुख्य अतिथि गया जिला भाजपा के लघुउद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक माननीय श्री संजय कुमार सिंह जी ने संगठनात्मक चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री सुनील कुमार सिंह पप्पू जी ने विषय प्रवेश कराया। इस बैठक में आगामी 25 दिसम्बर को माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयन्ती समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया, आगामी 26 दिसम्बर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का "मन की बात...

चैती छट मे भगवान भास्कर को दिया गया पहला अर्ध्य

चित्र
चैती छट मे भगवान भास्कर को दिया गया पहला अर्ध्य     डूबते सूर्य को अर्ध्य देते छठ व्रती   आमस : आमस के चंडिस्थान छठ घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया साथ की लंबे आयु की मनोकामना की | कोरोना मंहमारी के कारण इसबर छठ घाट पर भीड़ तो नही दिखी लेकिन आस्था भरपूर दिखा |लोगों ने छठी माइया से कोरोना जल्द खतम होने की भी मनोकामना की |तो वहीं कल सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देखर इस पर्व की समाप्ती  होगी |  हिन्दू माह के हिसाब से चैत्र के नवरात्रि पर्व के दौरान छनले वाले चैती छठ का आज तीसरा दिन था | जिसमे छठ वरती डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया | बता दें की यह पर्व चार दिनों का होता है | छठ महापर्व की शुरुआत नहाय -खाय के दिन से शुरू होती है | आस्था का महान पर्व छठ साल मे दो बार मनाया जाता है यह पर्व चैत्र माह मे ओर कार्तिक माह मे मनाया जाता है  बता दें की छठी माइया की पुजा बड़ी ही सावधानी पूर्वक की जाती है छठी माइया को प्रशाद के रूप मे गुड़ ओर चावल से बनी खीर , गेहूं के आटे ओर गुड़ से बना ठेकुया , पकवान , फल,फूल,ईख आदि प्रशाद के रूप मे चढ़ाई जाती है | वरती न...

आमस थाना ने साढ़े चार किलो अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार।

चित्र
 आमस थाना ने साढ़े चार किलो अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। आमस:: गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर आमस थाना ने BDO रमेश कुमार सिंह के साथ मिलकर साँव टॉल पर नाकाबंदी कर शेरघाटी से दिल्ली जाने वाली सिंह लोक बस से दो लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। DSP प्रवेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की दोपहर साढ़े 3 से साढ़े चार तक चले इस ऑपरेशन  में अफीम के साथ (गोविंद यादव व देवलाल) दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है वे दोनों झारखंड के जोरि थाना अंतर्गत पुस्तिया गांव के बताए जा रहे हैं। दोनों ने कमर व पेट पर कपड़े के छोटा छोटा थैला बनाकर बांधे हुए थे । प्रविंद्र भर्ती ने बताया कि ये दोनों दिल्ली जाकर बेचने वाले थे जिसका  मार्केट  कीमत करीब 5 लाख से ऊपर बताई जा रही है।

मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।दो की हालत गंभीर।

चित्र
 मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।दो की हालत गंभीर। शेरघाटी(आमस)थाना क्षेत्र के जीटी रोड करमाईन मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर साइकिल पर सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल एवं साइकिल पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के एवं पुलिस के सहयोग से आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल व्यक्ति की पहचान स्थानीय लोगों के सहयोग से अपाची मोटरसाइकिल पर सवार पीता औऱ पुत्र अपने निजी काम से जा रहे थे जिसकी पहचान इमामगंज प्रखंड के दुभल बंदोरी गांव निवासी मोहम्मद तबारक और पुत्र नसीम अंसारी के रूप में किया गया है और साइकिल पर सवार व्यक्ति आमस थाना क्षेत्र के आजाद दीघा गांव निवासी कपिल मंडल के रूप में किया गया उनके परिजनों ने बताया कि कपिल मंडल अपने किसी काम से शेरघाटी बाजार जा रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल ने उनके साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी जिसे वह घायल हो गया वही अनुमंडल अस्पताल में घायल व्यक्तियो को इलाज कर रहे डॉक्टर ने मोहम्मद तबारक और कपिल मं...

सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर देर रात बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम ।

चित्र
सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर देर रात बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम । आमस : आमस प्रखंड के चंडीस्थान स्थित चंडी मंदिर के समीप बच्चों के द्वारा मंगलवार को माँ शारदा का पूजा किया गया साथ ही उसी रात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया जिसे देखने के लिए पूरे मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए। शीतल,सुगंधा, छोटी,व शिवानी ने राधे राधे गाने पर धूम मचाया और साक्षि, राखी, राधिका,सानिया रानी ने बम बम भोले गाने पर डांस किया तो वहीं रौशन, सुमित,नीतीश व प्रीतम ने कॉमेडी डांस किया। बता दें कि यह पूरा कार्यक्रम सरिता कुमारी के नेतृत्व में किया गया व मंच संचालन सतेंद्र चौधरी ने किया जो कि रात करीब 1 बजे तक चला।

मुस्कान फाउंडेशन ने दो अनाथ बहनों के घर पहुँचाया गर्म कपड़ा, कम्बल और पाठ्य सामग्री

चित्र
 मुस्कान फाउंडेशन ने दो अनाथ बहनों के घर पहुँचाया गर्म कपड़ा, कम्बल और पाठ्य सामग्री अनाथ बहनों के बीच मनाया मकरसंक्रांति आमस  समूचा देश एक तरफ जहाँ अपनों के बीच मकरसंक्रांति मना रहा था तो वहीं मुस्कान फाउंडेशन के सदस्यों ने आज यानी  गुरुवार को दो अनाथ बहनों के घर जाकर मकर संक्रांति मनाकर मिसाल पेश किया है। प्रखण्ड के रेंगनिया गाँव स्थित खैरा टोला के दो अनाथ बहन  सुषमा कुमारी और कुसुम कुमारी के घर जाकर उन्हें तिलकुट व चूड़ा खिलाया। फाउंडेशन के संस्थापक इमरोज़ अली ने बताया कि दोनों बहनों को गर्म कपड़ा, कम्बल के साथ एक वर्ष का पथ्य सामग्री दिया गया ताकि इन दोनों बहनों का पढ़ाई अधर में न छूट जाये। बड़ी बहन सुषमा को फाउंडेशन के द्वारा 9वीं कक्षा में नामांकन कराया गया तथा छोटी बहन को गांव के ही सरकारी स्कूल के पहली कक्षा में दाखिला कराया गया है। इमरोज़ अली ने कहा कि दोनों बहनों का मैट्रिक तक कि पढ़ाई का खर्च फाउंडेशन उठाएगी। इस कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी रौशन गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिमा निभाई है। अनाथ बच्ची की चाची फुलवा देवी बताती हैं कि बीते 15 जून को थानाक्षेत्...

Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।

चित्र
Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।  शेरघाटी- सम्मानित होते हुए कार्यकर्ता  सभी छात्र छात्राओं में कुछ न कुछ नेचुरल टैलेंट होता है जिसे समय के साथ विकसित करना आवश्यक है.शिक्षा एवं योग्यता कठिन परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है.इसलिए आप सभी ईमानदारी के साथ मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी.ये बातें शेरघाटी उप कारा के जेल सुपरिटेंडेंट सजीत कुमार रॉय ने शनिवार को शेरघाटी के कैम्ब्रिज स्पोकेन सेंटर में होप फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा.समारोह के मुख्य अतिथि श्री रॉय ने  होप फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली की प्रशंशा करते  हुए कहा कि यह फाउंडेशन लगातार जिस ढंग से गरीब ,असहाय और छात्रों आदि की सहायता कर रहा है यह सराहनीय कदम है.विशिष्ट अतिथि समाजसेवी इमरान अली ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए होप फाउंडेशन से जुड़े सभी लोगों की तारीफ की.फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि नए साल के अवसर पर क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़े,फल और स्टडी मटेरियल आदि का वितरण ...

शेरघाटी में डकैतों की बाइक को पिक-अप ने मारी टक्कर

चित्र
  शेरघाटी में डकैतों की बाइक को पिक-अप ने मारी टक्कर शेरघाटी में जीटी रोड पर डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे डकैतों की बाइक में लूट के शिकार बने पिक-अप वैन के चालक ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में घायल हुए तीन डकैत मौके पर क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक को छोड़कर भाग गए। भागते डकैतों की लोडेड पिस्तौल भी घटनास्थल पर मिली है। डाकेजनी की यह घटना शनिवार की आधी रात की है। इससे पूर्व दो बाइक पर सवार छह डकैतों ने शेरघाटी थानाक्षेत्र के पथलकट्टी गांव के पास जीटी रोड पर दो पिक-अप वाहनों को अपना निशाना बनाया। हथियार के बल पर दोनों वाहनों के चालकों से नब्बे हजार रुपये नकद लूट लिया। डकैतों का निशाना बनी दोनों खाली गाड़ियां औरंगाबाद से डोभी की ओर जा रही थीं। सड़क डकैती की इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से डकैतों के द्वारा उपयोग की गई एक पल्सर बाइक और एक पिस्तौल तथा चार गोलियां बरामद की हैं। शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन डकैतों के गैंग का पुलिस को पक्का सुराग मिल गया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं , जिनसे महत्वपूर्ण इनपुट ...

सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम

  सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम आमस के करमडीह गांव के पास जीटी रोड उतरी लेन पर शनिवार को सड़क हादसे में मोरैनियां (आमस) गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में घूरन चौधरी के इकलौते पुत्र 30 वर्षीय जितेन्द्र चौधरी व डोमन यादव के 28 वर्षीय पुत्र देवराज यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि सांव बाजार से घर लौटने के क्रम में पूर्व से जीटी रोड पर खड़े हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आमस पीएचसी ले जाने के क्रम में देवराज ने भी दम तोड़ दिया। पीएचसी जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोरदार टक्कर से दोनों का सिर बुरी तरह कुचला गया था। हालांकि बाइक चला रहे जितेन्द्र हेलमेट पहने हुये थे। किंतु हादसे के बाद हेलमेट दूर पड़ा मिला। हादसे के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेजा गया है। पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहा था जितेन्द्रहादसे में मरे जितेन्द्र के वृद्ध पिता घूरन चौधरी ने बताया कि उनका बेटा आ...

सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम

चित्र
  सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक  आमस के करमडीह गांव के पास जीटी रोड उतरी लेन पर शनिवार को सड़क हादसे में मोरैनियां (आमस) गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में घूरन चौधरी के इकलौते पुत्र 30 वर्षीय जितेन्द्र चौधरी व डोमन यादव के 28 वर्षीय पुत्र देवराज यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि सांव बाजार से घर लौटने के क्रम में पूर्व से जीटी रोड पर खड़े हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आमस पीएचसी ले जाने के क्रम में देवराज ने भी दम तोड़ दिया। पीएचसी जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोरदार टक्कर से दोनों का सिर बुरी तरह कुचला गया था। हालांकि बाइक चला रहे जितेन्द्र हेलमेट पहने हुये थे। किंतु हादसे के बाद हेलमेट दूर पड़ा मिला। हादसे के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेजा गया है। पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहा था जितेन्द्रहादसे में मरे जितेन्द्र के वृद...

तेजस्‍वी ने कृषि कानूनों पर केंद्र को घेरा-किसानों के समर्थन में कल गांधी मैदान में धरना देंगे महागठबंधन के नेता

चित्र
 तेजस्‍वी ने कृषि कानूनों पर केंद्र को घेरा-किसानों के समर्थन में कल गांधी मैदान में धरना देंगे महागठबंधन के नेता  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शुक्रवार को उन्‍होंने ऐलान किया कि पांच दिसम्‍बर को महागठबंधन के नेता इन कानूनों के विरोध में गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे धरने पर बैठेंगे।  पटना स्थित राष्‍ट्रीय जनता दल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्‍वी ने ये ऐलान किया। तेजस्‍वी ने कहा कि सरकार अब किसानों से बातचीत कर रही है। जबकि यह बातचीत कृषि कानून लाने से पहले की जानी चाहिए थी। उन्‍होंने कहा कि इतनी बड़ी समस्या आई हुई है लेकिन प्रधानमंत्री गायब हैं। क्‍या प्रधानमंत्री को किसानों से बात नहीं करनी चाहिए?  उन्‍होंने लगाया कि एनडीए सरकार बनने के बाद से देश के सभी क्षेत्रों निजीकरण की बयार बह रही है। उन्‍होंने लोगों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक के किसानों का आय दोगुना हो जाएगी। न्यूनतम समर्...

आमस में चार ओवरलोड ट्रकों पर छह लाख रुपये जुर्माना

चित्र
  खनन विभाग, डीटीओ व आमस थाने के अधिकारियों ने बुधवार की रात सांव टोल के पास जीटी रोड से 4 ओवरलोड ट्रक जब्त किया है। जिन पर 6 लाख रुपये फ़ाईन किया गया है। साथ ही खनन विभाग व जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से विभागीय करवाई भी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ट्रकों पर बिना कोई चलान के क्षमता से काफी अधिक गिट्टी व बालू लोड है। खान व डीटीओ के जीटी रोड पर ओवरलोड के विरुद्ध हुई इस बड़ी करवाई से ओवरलोड ढोनेवाले वाहन चालकों में हड़कंप है। बता दें कि लगातार ओवरलोड ढुलाई से जीटी रोड में दरारें खुलने लगी है।

मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है, समान लौटा दो

चित्र
  मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है , समान लौटा दो मध्य प्रदेश के बैतूल के मलकापुर गांव में मोक्षधाम में ही चोरी हो गई. इसके बाद वहां लगाई गई एक   चिट्ठी लोगों के बीच चर्चा का विषय   है. ' एक पाती चोरों के नाम ' शीर्षक से लिखी गई इस चिट्ठी में लिखा है , ' प्रिय चोर , एक दिन इसी मोक्षधाम में आना है. इसलिए यहां से चोरी किया गया सामान चुपचाप यहां रख जाएं. ' बता दें कि मोक्षधाम में लोग जन्मदिन पर या परिजनों की याद में पौधे लगाते हैं. वहां अभी 70 पौधे लगे हुए हैं.   इसी सिंचाई के लिए हाल ही में चंदा लेकर   लोगों ने पाइप और वाल खरीदा था. ये सब मोक्षधाम में ही रखा गया था. तीन दिन पहले चोर ने पाइप और वाल चोरी कर दी. इससे ग्रामीण परेशान हो गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसके बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों ने ' चोरों के नाम पाती ' ही लिख दी. इस चिट्ठी को मकानों की दीवारों पर लगाया गया है . इसमें लिखा है कि एक दिन आपको भी यहीं आना है . ऐसे में यहां चोरी...

शेरघाटी में जीटी रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दंपती घायल

चित्र
  शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास जीटी रोड पर मंगलवार की शाम करीब 5 बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव के अखिलेश कुमार और उनकी पत्नी कविता कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए दंपत्ति को इलाज के लिए शेरघाटी लाया गया है। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि यह दुर्घटना तब हुई जब सड़क पर जाम लगा था और बाइकसवार इधर-उधर बची खाली जगह से आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। घायल अखिलेश कुमार ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वह जहानाबाद से लौटकर अपने गांव हंटरगंज जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार: तिलक समारोह में हुआ तमंचे पर डिस्को, पुलिस ने दूल्हे राजा को लिया हिरासत में

चित्र
  बिहार के भोजपुर जिले में एक तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को मामले में पुलिस एक्शन में आ गयी है। एसपी के आदेश पर हरकत में आयी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक दूल्हा भी है, जिसके तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को हुआ था। कुछ रोज बाद उसकी शादी होने वाली है। इस मामले में पुलिस ने एक राइफल और दस गोलियां भी जब्त की गयी है। एसडीपीओ ने इसकी पुष्टि की है।  पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों से पूछताछ कर तमंचा लेकर डांस करने वाले अन्य युवकों की जानकारी ले रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर तमंचे पर डिस्को करने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही जब्त हथियार की जांच की जा रही है।  पीरो के एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने बताया कि इस मामले में एक राइफल और गोलियां बरामद की गयी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हथियार की जांच भी की जा रही है। इस मामले में जो भी शामिल होंगे, उन सभी को जेल भेजा जायेगा। बता दें कि रविवार को एक तिलक समारोह में आर्केस्टा के दौरान तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो करीब तीन रोज पहले सिक...

सुशील मोदी का निर्विरोध राज्यसभा जाना लगभग तय, महागठबंधन में किसी दूसरे दलित चेहरे पर नहीं बन सकी सहमति

चित्र
  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी की ताजपोशी तय मानी जा रही है। उनके निर्विरोध रास जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। उप चुनाव के लिए नामांकन का गुरुवार यानी 3 दिसम्बर को आखिरी दिन है। लेकिन, अभी तक एनडीए के अलावा अन्य किसी दल से उम्मीदवार तय भी नहीं हुए हैं। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान को प्रत्याशी बनाने का विपक्ष का दांव परवान नहीं चढ़ सका है। ऐसे में श्री मोदी को वॉकओवर मिलने की स्थिति बन गई है।  एनडीए में भाजपा कोटे की सीट पर पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर दांव लगाया है। राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन ने दलित कार्ड खेलने का प्रयास किया था। इस मामले में राजद लोजपा की नाराजगी को भी भुनाना चाहता था। राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा था कि दलित नेता रामविलास पासवान जी की सीट पर लोजपा का अधिकार है। उनकी पत्नी रीना पासवान के प्रत्याशी बनने पर पार्टी बिना शर्त समर्थन करेगी। हालांकि तीन दिन की चुप्पी के बाद लोजपा ने मंगलवार को राजद का आभार जताते हुए इस मामले का पटाक्षेप...

पंजाब नैशनल बैंक आमस में सोमवार एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगा कर कर्जदारों से ओटीएस स्कीम के तहत समझौते के आधार पर 24 एनपीए खातों का निपटारा किया गया।

चित्र
पंजाब नैशनल बैंक आमस में सोमवार एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगा कर कर्जदारों से ओटीएस स्कीम के तहत समझौते के आधार पर 24 एनपीए खातों का निपटारा किया गया। शिविर में उपस्थित अंचल सस्त्र, पटना कार्यालय से श्री मृत्युंजय कुमार सिंह एवं मंडल सस्त्र, गया, से श्री रविभूषण कुमार ने बताया कि इन खातों में कुल 21 लाख की राशि फंसी हुई थी। उन्होंने बताया कि बैंक के समस्त एनपीए खाताधारियों के लिए ऋण मुक्ति शिविर एक अच्छा अवसर होता है जहां उनके सामाजिक-आर्थिक स्थिति के अनुसार उन्हें अधिकतम संभावित छूट देते हुए मामलों का तत्काल निपटारा किया जाता है। जो ग्राहक किसी कारणवश उक्त शिविर में नहीं आ सके, वे किसी भी कार्यदिवस में शाखा प्रबंधक से संपर्क कर के वन टाइम सेटलमेंट के तहत अपना खाता बंद करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक के फंसे उधार लौटाने में रुचि नहीं लेने वाले ग्राहकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। शिविर में स्थानीय शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक वसूली विभाग विपिन कुमार तथा वसूली प्रतिनिधि श्याम सुंदर दास भी उपस्थित थे। 

आमस में हादसे में जहानाबाद के तीन लोगों की मौत, दो घायल

चित्र
आमस में हादसे में जहानाबाद के तीन लोगों की मौत, दो घायल   आमस के महापुर के पास जीटी रोड पर सोमवार की रात करीब ढाई बजे बारातियों से भरी स्कॉर्पियो व ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चालक सहित जहानाबाद के तीन लोगों की मौत गाड़ी से दबकर हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें पीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया। जिनकी स्थिति भी गंभीर बताई जाती है। मृतकों की पहचान जहानाबाद के कोबिल निवासी राजकिशोर सिंह (दूल्हा के दादा), जहानाबाद खरौना निवासी संत सिंह (दूल्हा के गांव के चाचा) व जहानाबाद के मखदुमपुरडीह निवासी डोमन यादव के पुत्र सुशांत कुमार (स्कॉर्पियो चालक) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में खरौना के संतोष व कोबिल के सुरेन्द्र सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं।मृतक राजकिशोर सिंह के पुत्र जितेन्द्र सिंह व संत सिंह के चचेरे दामाद नवीन सिंह ने बताया कि राजकिशोर सिंह के पोता चुनमुन सिंह की बारात कोबिल से औरंगाबाद जिले के बुधुआ गांव गई थी। जयमाल...

31 दिसम्बर तक चलेगी हटिया-पूर्णिया कोर्ट व हटिया-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन

चित्र
  रेल यात्रियों को गन्तव्य वापसी की मुश्किल आसान हो गया है। रेलवे ने हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन तथा हटिया-इस्लामपुर-हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन समय बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 30 नवंबर के बजाय 31 दिसम्बर तक परिचालित की जाएगी। इस संबंध में रेलवे ने हरी झंडी दिखा दी है।रेल सूत्रों ने बताया कि गया जंक्शन से होकर पटना के रास्ते प्रतिदिन गुजरने वाली हटिया-पूर्णिया कोर्ट पूजा स्पेशल ट्रेन तथा पटना-हटिया एक्सप्रेस पहले 30 नवम्बर तक चलने का निर्देश था। लेकिन यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इन दोनों ट्रेनों का 31 दिसंबर तक चलाने का आदेश जारी किया है।

7 वीं बार शपथ लेने जा रहे नीतीश कुमार का नंबर 7 से ये है सॉलिड कनेक्शन

चित्र
  7 वीं बार शपथ लेने जा रहे नीतीश कुमार का नंबर 7 से ये है सॉलिड कनेक्शन पटना .  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रिजल्ट आने के बाद अब सभी की निगाहें बिहार में अगली सरकार के गठन पर टिकी हैं . माना जा रहा है कि दिवाली के बाद अगले सप्ताह में सरकार का गठन हो जाएगा . माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 16 नवंबर को एक बार फिर शपथ ले सकते हैं .   जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ दीवाली के बाद ले सकते हैं . नीतीश कुमार सातवीं बार शपथ लेंगे . बता दें कि नीतीश कुमार ने सबसे पहले 2000, फिर 2005, 2010, 2015, 2015 नवंबर , 2017 में शपथ ली थी . बता दें कि नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर में  7 को संयोग का अंक बताया जा रहा है . "7 का संयोग , 7 वीं बार शपथ , 16 तारीख 1+6=7, 43 विधायक 4+3=7.  JDU महासचिव केसी त्यागी बोले - दीपावली के बाद सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार   नीती...