संदेश

nationalnews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शेरघाटी में बनेगा कोल्ड चेन हाउसा, वैक्सिन की होगी सप्लाई

चित्र
  शेरघाटी में जल्द ही वैक्सिन स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन हाउस बनेगा। विभिन्न रोगों से बचाव के लिए बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंदों को दी जाने वाली वैक्सिन की सप्लाई अब शेरघाटी से ही अनुमंडल के सभी नौ प्रखंडों के अस्पतालों में की जाएगी। इससे पूर्व अस्पतालकर्मियों को गया से वैक्सिन लानी पड़ रही थी। गुरुवार को शेरघाटी पहुंचे गया के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.सुरेंद्र चौधरी ने अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्साकर्मियों के साथ बैठक में यह संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में अनुमंडल स्तरीय कोल्ड चेन हाउस बनाए जाने की योजना है। इसके लिए राज्य मुख्यालय से डीप फ्रीजर और आइएलआर मशीन की शेरघाटी में शीघ्र आपूर्ति की जानी है। इस दौरान उन्होंने कोरोना जांच और पल्स पोलियो अभियान का भी जायजा लिया। मौके पर वरीय चिकित्सक डा.टी.एन.सिंह और हेल्थ मैनेजर आशीष कुमार दत्ता भी मौजूद थे।

मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है, समान लौटा दो

चित्र
  मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है , समान लौटा दो मध्य प्रदेश के बैतूल के मलकापुर गांव में मोक्षधाम में ही चोरी हो गई. इसके बाद वहां लगाई गई एक   चिट्ठी लोगों के बीच चर्चा का विषय   है. ' एक पाती चोरों के नाम ' शीर्षक से लिखी गई इस चिट्ठी में लिखा है , ' प्रिय चोर , एक दिन इसी मोक्षधाम में आना है. इसलिए यहां से चोरी किया गया सामान चुपचाप यहां रख जाएं. ' बता दें कि मोक्षधाम में लोग जन्मदिन पर या परिजनों की याद में पौधे लगाते हैं. वहां अभी 70 पौधे लगे हुए हैं.   इसी सिंचाई के लिए हाल ही में चंदा लेकर   लोगों ने पाइप और वाल खरीदा था. ये सब मोक्षधाम में ही रखा गया था. तीन दिन पहले चोर ने पाइप और वाल चोरी कर दी. इससे ग्रामीण परेशान हो गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसके बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों ने ' चोरों के नाम पाती ' ही लिख दी. इस चिट्ठी को मकानों की दीवारों पर लगाया गया है . इसमें लिखा है कि एक दिन आपको भी यहीं आना है . ऐसे में यहां चोरी...

बिहार: तिलक समारोह में हुआ तमंचे पर डिस्को, पुलिस ने दूल्हे राजा को लिया हिरासत में

चित्र
  बिहार के भोजपुर जिले में एक तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को मामले में पुलिस एक्शन में आ गयी है। एसपी के आदेश पर हरकत में आयी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक दूल्हा भी है, जिसके तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को हुआ था। कुछ रोज बाद उसकी शादी होने वाली है। इस मामले में पुलिस ने एक राइफल और दस गोलियां भी जब्त की गयी है। एसडीपीओ ने इसकी पुष्टि की है।  पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों से पूछताछ कर तमंचा लेकर डांस करने वाले अन्य युवकों की जानकारी ले रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर तमंचे पर डिस्को करने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही जब्त हथियार की जांच की जा रही है।  पीरो के एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने बताया कि इस मामले में एक राइफल और गोलियां बरामद की गयी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हथियार की जांच भी की जा रही है। इस मामले में जो भी शामिल होंगे, उन सभी को जेल भेजा जायेगा। बता दें कि रविवार को एक तिलक समारोह में आर्केस्टा के दौरान तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो करीब तीन रोज पहले सिक...

सुशील मोदी का निर्विरोध राज्यसभा जाना लगभग तय, महागठबंधन में किसी दूसरे दलित चेहरे पर नहीं बन सकी सहमति

चित्र
  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी की ताजपोशी तय मानी जा रही है। उनके निर्विरोध रास जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। उप चुनाव के लिए नामांकन का गुरुवार यानी 3 दिसम्बर को आखिरी दिन है। लेकिन, अभी तक एनडीए के अलावा अन्य किसी दल से उम्मीदवार तय भी नहीं हुए हैं। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान को प्रत्याशी बनाने का विपक्ष का दांव परवान नहीं चढ़ सका है। ऐसे में श्री मोदी को वॉकओवर मिलने की स्थिति बन गई है।  एनडीए में भाजपा कोटे की सीट पर पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर दांव लगाया है। राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन ने दलित कार्ड खेलने का प्रयास किया था। इस मामले में राजद लोजपा की नाराजगी को भी भुनाना चाहता था। राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा था कि दलित नेता रामविलास पासवान जी की सीट पर लोजपा का अधिकार है। उनकी पत्नी रीना पासवान के प्रत्याशी बनने पर पार्टी बिना शर्त समर्थन करेगी। हालांकि तीन दिन की चुप्पी के बाद लोजपा ने मंगलवार को राजद का आभार जताते हुए इस मामले का पटाक्षेप...

यूपी: बरेली में 'लव जिहाद' का दूसरा केस दर्ज, नाम और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप

चित्र
उत्तर प्रदेश में जबरन धर्म परवर्तन के खिलाफ अध्यादेश पारित होने के बाद बरेली में लव जिहाद के आरोप का दूसरा मामला सामने आया है. बरेली पुलिस ने इस मामले में इज्जतनगर थाने में केस दर्ज किया है.  उत्तर प्रदेश में जबरन धर्म परवर्तन के खिलाफ अध्यादेश पारित होने के बाद बरेली में लव जिहाद के आरोप का दूसरा मामला सामने आया है. बरेली पुलिस ने इस मामले में इज्जतनगर थाने में केस दर्ज किया है. इससे पहले नया कानून आने के बाद बरेली में ही 29 नवंबर को लव जिहाद' के आरोप में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी. आज इस मामले में दूसरा केस दर्ज किया गया है.  इस मामले में नाम और धर्म छिपाकर शादी की गई थी. पुलिस के मुताबिक लड़की की शिकायत पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में मूल मुकदमा नया कानून बनने से पहले दर्ज किया गया था. लेकिन लव जिहाद के खिलाफ नया कानून बनने के बाद इसमें नए कानून की धाराएं जोड़ी गईं है.  बता दें कि शनिवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी. रविवार को इस मामले में पहला मामला बरेली में दर्ज हुआ, जबकि सोमवार को बरेली में ही दूसरा मामला दर्ज हुआ है....