संदेश

sherghati लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शेरघाटी में मिले कोरोना के 12 नए केस, नई बाजार इलाके में बना कंटेनमेंट जोन

चित्र
  शेरघाटी में रविवार को कोविड जांच के दौरान कोरोना संक्रमण के 12 नए मरीज मिले हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के हेल्थ मैनेजर आशीष कुमार दत्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोेना के नए केस के साथ शेरघाटी में कोरोना के ऐक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान शहर के नई बाजार इलाके में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों के संक्रमित होने का मामला सामने आने पर जांच टीम भेज कर कंटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। जांच के दौरान उस इलाके से चार अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह गोपालपुर में एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद गांव में पहुंची जांच टीम ने संक्रमित व्यक्ति के घर के आस-पड़ोस के लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की। जांच के दौरान तीन अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। तत्काल कोरोना संक्रमण के शिकार लोगों को अपने-अपने घरों में अलगाव के साथ रहने की ताकीद की गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की स्वास्थ निगरानी की जा रही है। नई बाजार की कुंज गली के पास बना कंटेनमेंट जोन शेरघाटी के नई बाजार इलाके में चेरकी रोड पर कुंज गली के आस-पास रविवार को कोरोना संक्रमण के आ...

शेरघाटी के नई बाजार में कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस ने बंद करायी दुकानें

चित्र
  शेरघाटी के नई बाजार इलाके में रविवार को 8 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान के बाद चेरकी रोड पर थाना मोड़ के निकट स्थित तमाम दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया। इससे पूर्व इस इलाके को कंटेनमेंट क्षेत्र भी घोषित किया गया है। दरअसल सुबह में कोविड जांच के दौरान इस इलाके के एक ही परिवार के चार व्यकित संक्रमित मिले थे। कंटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान एक चिकित्सा टीम ने दोबारा इस मुहल्ले में पहुंचकर आस-पास के लोगों की कोरोना जांच की। जांच के दौरान पुन: चार व्यक्ति कोरोना संक्रमण के शिकार मिले। तमाम लोगों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। शेरघाटी के एसडीओ उपेंद्र पंडित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कंटेनमेंट जोन में आने वाली दुकानों को अगले आदेश तक के लिए बंद करवाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की जद में थाना मोड़ के निकट खुली दुकानों के अलावा चेरकी रोड पर स्थित दुकानें भी आ गई हैं।