संदेश

corona news update लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला

चित्र
  1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। नई दिल्ली।  देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों की बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के इस फैसले से बड़ी राहत मिल सकती है। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण (Coronavirus Vaccination phase 3) में टीकों की खरीद और  टीका  लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में करीब ...

नए साल में देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी

चित्र
  नए साल में देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की आज अहम बैठक हो रही है. इसमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार किया गया. जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई.कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की आज अहम बैठक हो रही है. इसमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार किया गया. जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई. हालांकि सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड को पैनल से मंजूरी के लिए सिफारिश मिल गई है. लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला DCGI द्वारा लिया जाना है. बैठक के अंदर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट तीनों को एक के बाद एक अपना-अपना प्रेजेंटेशन देना था. इस बैठक में जायडस कैडिला भी शामिल...

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम

चित्र
  Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है। गुरुवार को 25 स्वयंसेवकों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। टीका लगाने के पहले इन सभी के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। टीका लगने के बाद इनके शरीर पर वैक्सीन का क्या असर होगा, इसका अध्ययन एम्स के चिकित्सक करेंगे। लगभग 28 दिनों तक एम्स के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे।  वैक्सीन कार्यक्रम से जुड़े एम्स के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि अब तक 2 चरणों में कुल 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया जा चुका है। पहले चरण में 44 और दूसरे चरण में 46 लोग शामिल हुए थे। सभी लोगों में टीका का सकारात्मक असर पड़ने के बाद तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया गया है। बिहार में 571 नये संक्रमित मिले, 7 की हुई मौत बिहार में 571 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और पटना एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह की 91 वर्षीय माता योगेश कुमारी सहित सात कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना सं...

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मात्र एक संक्रमित इलाजरत

चित्र
  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मात्र एक संक्रमित इलाजरत जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मात्र एक कोरोना संक्रमित इलाजरत हैं। लेवल थ्री बी में चार संदिग्ध भी इलाजरत हैं। जिले में शनिवार को 6605 लोगों की कोरोना जांच की गयी। जिसमें 12 कोरोना संक्रमित मिले। इस जांच के साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की जांच का आंकड़ा 6 लाख 84 हजार 763 हो गया है। जिले में अबतक कुल कुल 6858 संक्रमित मिले है। जिसमें से 6748 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हो गये। जिले में वर्त्तमान समय में 50 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। जिसमें रैपिड एंटिजन किट से 5780 लोगों की जांच के दौरान 6 संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर से 700 लोगों की जांच की गयी जिसमें 6 लोग संक्रमित मिले। ट्रूनेट से 125 लोगों की जांच की गयी लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिले। जिले में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है। वहीं संक्रमण दर मात्र 0.15 प्रतिशत है। डोभी में 223 लोगों की कोरोना जांच , सभी निगेटिव डोभी पीएचसी व अन्य जगहों पर शनिवार को रैपिड एंटिजन किट से 223 लोगों की कोरोना जांच की गयी। जांच में सभी की रिपोर्...