संदेश

news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला

चित्र
  1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। नई दिल्ली।  देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों की बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के इस फैसले से बड़ी राहत मिल सकती है। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण (Coronavirus Vaccination phase 3) में टीकों की खरीद और  टीका  लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में करीब ...

शेरघाटी के नई बाजार में कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस ने बंद करायी दुकानें

चित्र
  शेरघाटी के नई बाजार इलाके में रविवार को 8 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान के बाद चेरकी रोड पर थाना मोड़ के निकट स्थित तमाम दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया। इससे पूर्व इस इलाके को कंटेनमेंट क्षेत्र भी घोषित किया गया है। दरअसल सुबह में कोविड जांच के दौरान इस इलाके के एक ही परिवार के चार व्यकित संक्रमित मिले थे। कंटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान एक चिकित्सा टीम ने दोबारा इस मुहल्ले में पहुंचकर आस-पास के लोगों की कोरोना जांच की। जांच के दौरान पुन: चार व्यक्ति कोरोना संक्रमण के शिकार मिले। तमाम लोगों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। शेरघाटी के एसडीओ उपेंद्र पंडित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कंटेनमेंट जोन में आने वाली दुकानों को अगले आदेश तक के लिए बंद करवाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की जद में थाना मोड़ के निकट खुली दुकानों के अलावा चेरकी रोड पर स्थित दुकानें भी आ गई हैं।

Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।

चित्र
Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।  शेरघाटी- सम्मानित होते हुए कार्यकर्ता  सभी छात्र छात्राओं में कुछ न कुछ नेचुरल टैलेंट होता है जिसे समय के साथ विकसित करना आवश्यक है.शिक्षा एवं योग्यता कठिन परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है.इसलिए आप सभी ईमानदारी के साथ मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी.ये बातें शेरघाटी उप कारा के जेल सुपरिटेंडेंट सजीत कुमार रॉय ने शनिवार को शेरघाटी के कैम्ब्रिज स्पोकेन सेंटर में होप फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा.समारोह के मुख्य अतिथि श्री रॉय ने  होप फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली की प्रशंशा करते  हुए कहा कि यह फाउंडेशन लगातार जिस ढंग से गरीब ,असहाय और छात्रों आदि की सहायता कर रहा है यह सराहनीय कदम है.विशिष्ट अतिथि समाजसेवी इमरान अली ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए होप फाउंडेशन से जुड़े सभी लोगों की तारीफ की.फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि नए साल के अवसर पर क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़े,फल और स्टडी मटेरियल आदि का वितरण ...

IND vs AUS: रविंद्र जडेजा को युजवेंद्र चहल ने मैच में किया रिप्लेस, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कह दी यह बड़ी बात

चित्र
IND vs AUS: रविंद्र जडेजा को युजवेंद्र चहल ने मैच में किया रिप्लेस, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कह दी यह बड़ी बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रविंद्र जडेजा की जगह बतौर कंकशन सब्स्टिट्यूट पर आए युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया। हार के बाद कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि वह एक मेडिकल विशेषज्ञ के फैसले को चुनौती नहीं दे सकते थे।  IND vs AUS: जीत से खुश नजर आए कप्तान विराट कोहली, जडेजा नहीं इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को बताया खास आरोन फिंच ने मैच के बाद कहा, 'उनके डॉक्टर ने जडेजा को कंकशन के कारण बाहर किया। आप एक मेडिकल विशेषज्ञ की राय कौ चुनौती नहीं दे सकते।' उन्होंने हार का कारण बताते हुए कहा, 'हमने अंत में शायद कुछ ज्यादा रन लुटा दिए और फिर बीच के ओवरों में बाउंड्री लगाने में जूझते रहे।' फिंच ने बताया कि उन्हें मैच के दौरान चोट लगी थी और इसकी गंभीरता का पता स्...

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम

चित्र
  Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है। गुरुवार को 25 स्वयंसेवकों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। टीका लगाने के पहले इन सभी के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। टीका लगने के बाद इनके शरीर पर वैक्सीन का क्या असर होगा, इसका अध्ययन एम्स के चिकित्सक करेंगे। लगभग 28 दिनों तक एम्स के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे।  वैक्सीन कार्यक्रम से जुड़े एम्स के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि अब तक 2 चरणों में कुल 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया जा चुका है। पहले चरण में 44 और दूसरे चरण में 46 लोग शामिल हुए थे। सभी लोगों में टीका का सकारात्मक असर पड़ने के बाद तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया गया है। बिहार में 571 नये संक्रमित मिले, 7 की हुई मौत बिहार में 571 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और पटना एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह की 91 वर्षीय माता योगेश कुमारी सहित सात कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना सं...

आमस में चार ओवरलोड ट्रकों पर छह लाख रुपये जुर्माना

चित्र
  खनन विभाग, डीटीओ व आमस थाने के अधिकारियों ने बुधवार की रात सांव टोल के पास जीटी रोड से 4 ओवरलोड ट्रक जब्त किया है। जिन पर 6 लाख रुपये फ़ाईन किया गया है। साथ ही खनन विभाग व जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से विभागीय करवाई भी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ट्रकों पर बिना कोई चलान के क्षमता से काफी अधिक गिट्टी व बालू लोड है। खान व डीटीओ के जीटी रोड पर ओवरलोड के विरुद्ध हुई इस बड़ी करवाई से ओवरलोड ढोनेवाले वाहन चालकों में हड़कंप है। बता दें कि लगातार ओवरलोड ढुलाई से जीटी रोड में दरारें खुलने लगी है।

शेरघाटी में बनेगा कोल्ड चेन हाउसा, वैक्सिन की होगी सप्लाई

चित्र
  शेरघाटी में जल्द ही वैक्सिन स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन हाउस बनेगा। विभिन्न रोगों से बचाव के लिए बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंदों को दी जाने वाली वैक्सिन की सप्लाई अब शेरघाटी से ही अनुमंडल के सभी नौ प्रखंडों के अस्पतालों में की जाएगी। इससे पूर्व अस्पतालकर्मियों को गया से वैक्सिन लानी पड़ रही थी। गुरुवार को शेरघाटी पहुंचे गया के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.सुरेंद्र चौधरी ने अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्साकर्मियों के साथ बैठक में यह संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में अनुमंडल स्तरीय कोल्ड चेन हाउस बनाए जाने की योजना है। इसके लिए राज्य मुख्यालय से डीप फ्रीजर और आइएलआर मशीन की शेरघाटी में शीघ्र आपूर्ति की जानी है। इस दौरान उन्होंने कोरोना जांच और पल्स पोलियो अभियान का भी जायजा लिया। मौके पर वरीय चिकित्सक डा.टी.एन.सिंह और हेल्थ मैनेजर आशीष कुमार दत्ता भी मौजूद थे।

मुंबई से दरभंगा जा रहे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग, बस से भेजे गए यात्री

चित्र
  मुंबई से दरभंगा जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 944 गुरुवार को दरभंगा में खराब मौसम की वजह से पटना एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में चालक दल के अलावा कुल 178 यात्री सवार थे। विमान को लगभग 11 बजे दिन में दरभंगा पहुंचना था, लेकिन कमजोर दृश्यता की वजह से विमान को दरभंगा में उतारा नहीं जा सका। इसके बाद पायलट ने पटना एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर विमान को पटना की ओर मोड़ दिया। इसके बाद पटना में विमान की लैंडिंग कराई गई। दरभंगा से लौटने के बाद दिन में 12.54 बजे विमान को पहली बार पटना में लैंड कराया गया। उसके बाद दो बजे यात्रियों को लेकर यह विमान फिर से पटना से दरभंगा के लिए रवाना हुआ। विमान के दोबारा भी दरभंगा में लैंडिंग न कर पाने के कारण उसे पटना की ओर लाना पड़ा। दोबारा यह विमान पटना एयरपोर्ट पर शाम 4.35 बजे उतरा। दो-दो बार  फ्लाइट के दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने से यात्री परेशान हो गए। इधर पटना एयरपोर्ट पर सही सूचना नहीं मिलने से नाराज  यात्रियों ने  एयरपोर्ट परिसर में हंगामा भी किया। हंगामा बढ़ता देख स्पाइसजेट ने शाम सात बजे चार एसी बसों से 160 यात्रियों...

सुशील मोदी का निर्विरोध राज्यसभा जाना लगभग तय, महागठबंधन में किसी दूसरे दलित चेहरे पर नहीं बन सकी सहमति

चित्र
  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी की ताजपोशी तय मानी जा रही है। उनके निर्विरोध रास जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। उप चुनाव के लिए नामांकन का गुरुवार यानी 3 दिसम्बर को आखिरी दिन है। लेकिन, अभी तक एनडीए के अलावा अन्य किसी दल से उम्मीदवार तय भी नहीं हुए हैं। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान को प्रत्याशी बनाने का विपक्ष का दांव परवान नहीं चढ़ सका है। ऐसे में श्री मोदी को वॉकओवर मिलने की स्थिति बन गई है।  एनडीए में भाजपा कोटे की सीट पर पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर दांव लगाया है। राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन ने दलित कार्ड खेलने का प्रयास किया था। इस मामले में राजद लोजपा की नाराजगी को भी भुनाना चाहता था। राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा था कि दलित नेता रामविलास पासवान जी की सीट पर लोजपा का अधिकार है। उनकी पत्नी रीना पासवान के प्रत्याशी बनने पर पार्टी बिना शर्त समर्थन करेगी। हालांकि तीन दिन की चुप्पी के बाद लोजपा ने मंगलवार को राजद का आभार जताते हुए इस मामले का पटाक्षेप...

क्या है भागमती की कहानी और सच्चाई, जिसे ​योगी ने हैदराबाद में फिर छेड़ा

चित्र
  दो साल बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (UP CM) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर (Hyderabad or Bhagyanagar) किए जाने की हुंकार भरी. चुनावी रैली से उठा मुद्दा सोशल मीडिया (Social Media) पर मज़ाकिया चर्चा में दिखा, तो इतिहास को लेकर भी बहस छिड़ी. इतिहास और गल्प में कभी कभी अंतर करना बहुत महीन हो जाता है. उदाहरण के तौर पर सलीम और अनारकली (Anarkali Legend) की कहानी. इतिहासकार मानते हैं कि यह कोरी कल्पना है लेकिन कुछ विशेषज्ञ ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस कहानी को ऐतिहासिक बताया है. किताबों या फिल्मों में रूपांतरित करने के सिलसिले में यह बात महत्व नहीं रखती, लेकिन जब किसी शहर का नाम बदलने (City Name Change) की बात आए, तब यह विचार ज़रूरी हो जाता है. ताज़ा मुद्दा हैदराबाद से जुड़ा है, जिसका नाम (Hyderabad Name) भागमती की कहानी के आधार पर बदले जाने की चर्चा फिर छिड़ी है. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जब रैली में  पहुंचे तो उन्होंने फिर अपना पुराना...

मुंगेर में नक्सल प्रभावि तरामगिरिया पहाड़ी पर 5 मिनी गनफैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन बदमाश गिरफ्तार.

चित्र
बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अवैध हथियारों का उत्पादन बढ़ गया है। बिहार के भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री के भंडाफोड़ के अगले ही दिन मुंगेर जिले में पुलिस कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेर पुलिस ने नक्सल प्रभावित रामगिरिया पहाड़ी पर चल रही पांच मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी दस्ता का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मो औरंगजेब को गिरफ्तार किया। निर्माण स्थल से पुलिस ने 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले कई औजारों को बरामद किया। हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी ...

आमस में हुए सड़क दुर्घटना में एक कि मोत दो घायल ।

चित्र
  आमस के चण्डीस्थान बाजार के पास मंगलवार की अहले सुबह कोलकाता से यूपी जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चालक सहित सभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए यशोदा देवी (60) को मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि इलाज के बाद घायल शुभम चंद व मनीष सिंह की स्थिति में सुधार बतायी जाती है। सभी बंगाल के हुगली के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक के चकमे से तेज गति कार का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद जीटी रोड के बीच बने डिवाइडर से जा टकरायी। जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरी घटना में उड़ीसा से बंगाल जा रही एक कार पथरा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार पर सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों में विनोद कुमार शुक्ल, पत्नी गीता शुक्ला, पुत्र शैलेन्द्र शुक्ला व बेटी कशिश शामिल हैं। आमस पीएचसी मे...