संदेश

corona update लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर व नर्स सहित 6 पॉजिटिव

चित्र
आमस में डॉक्टर व नर्स सहित छः पॉजिटिव आमस : रविवार को आमस phc में कुल 47 लोगों का कोरोना जांच किया गया जिसमे phc के एक डॉक्टर व एक नर्स सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेट किया गया है । लैब टेक्नीशियन समिर्रह्मान ने बताया कि 125 लोगों को , ट्रू नट टेस्ट भी किया गया तो वहीं , 26 लोगों को वैक्सीन लगाया गया , उन्होंने बताया कि इसी के साथ आमस में संक्रमितों की संख्या 42 पहुंच गई है जिससे इलाके में दहसत का माहौल बन गया है।

1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला

चित्र
  1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। नई दिल्ली।  देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों की बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के इस फैसले से बड़ी राहत मिल सकती है। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण (Coronavirus Vaccination phase 3) में टीकों की खरीद और  टीका  लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में करीब ...

शेरघाटी में मिले कोरोना के 12 नए केस, नई बाजार इलाके में बना कंटेनमेंट जोन

चित्र
  शेरघाटी में रविवार को कोविड जांच के दौरान कोरोना संक्रमण के 12 नए मरीज मिले हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के हेल्थ मैनेजर आशीष कुमार दत्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोेना के नए केस के साथ शेरघाटी में कोरोना के ऐक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान शहर के नई बाजार इलाके में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों के संक्रमित होने का मामला सामने आने पर जांच टीम भेज कर कंटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। जांच के दौरान उस इलाके से चार अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह गोपालपुर में एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद गांव में पहुंची जांच टीम ने संक्रमित व्यक्ति के घर के आस-पड़ोस के लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की। जांच के दौरान तीन अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। तत्काल कोरोना संक्रमण के शिकार लोगों को अपने-अपने घरों में अलगाव के साथ रहने की ताकीद की गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की स्वास्थ निगरानी की जा रही है। नई बाजार की कुंज गली के पास बना कंटेनमेंट जोन शेरघाटी के नई बाजार इलाके में चेरकी रोड पर कुंज गली के आस-पास रविवार को कोरोना संक्रमण के आ...