संदेश

gaya लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो दिन की बारिश मे अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज मे घुसा पानी

चित्र
मेडिकल के एक वार्ड मे घुसा पानी     गया.   बिहार में चक्रवाती तूफान ( Cyclonic storm ) का असर दिखाई देने लगा है. यहां भारी बारिश होने के कारण गया ( Gaya ) जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज ( Anugrah Narayan Magadh Medical College ) के अंदर पानी भर गया. यहां का ईएनटी वार्ड बारिश के पानी से तर हो गया. यह वार्ड म्यूकोर्मिकोसिस के मरीजों के इलाज के लिए वार्ड तैयार किया गया था. सफाई कर्मचारियों के पर्यवेक्षक का कहना है कि पानी को बाहर निकालकर सफाई कार्य तेज कर दिया गया है. इसके साथ ही कई नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ गया है. बिहार में चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव के चलते लगातार दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. शहरों की सडक़ें भी पानी से लबालब हो गई हैं. जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के ईएनटी वार्ड के अंदर बारिश का पानी घुस जाने से मेडिकल व्यवस्था प्रभावित हो गई. वार्ड के गलियारों में पानी भर चुका है. इतना ही नहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ऑर्थो के ओपीडी वार्ड तक में पानी नजर आ रहा है. पानी भरने से मरीज और उनके तीमा...

चैती छट मे भगवान भास्कर को दिया गया पहला अर्ध्य

चित्र
चैती छट मे भगवान भास्कर को दिया गया पहला अर्ध्य     डूबते सूर्य को अर्ध्य देते छठ व्रती   आमस : आमस के चंडिस्थान छठ घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया साथ की लंबे आयु की मनोकामना की | कोरोना मंहमारी के कारण इसबर छठ घाट पर भीड़ तो नही दिखी लेकिन आस्था भरपूर दिखा |लोगों ने छठी माइया से कोरोना जल्द खतम होने की भी मनोकामना की |तो वहीं कल सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देखर इस पर्व की समाप्ती  होगी |  हिन्दू माह के हिसाब से चैत्र के नवरात्रि पर्व के दौरान छनले वाले चैती छठ का आज तीसरा दिन था | जिसमे छठ वरती डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया | बता दें की यह पर्व चार दिनों का होता है | छठ महापर्व की शुरुआत नहाय -खाय के दिन से शुरू होती है | आस्था का महान पर्व छठ साल मे दो बार मनाया जाता है यह पर्व चैत्र माह मे ओर कार्तिक माह मे मनाया जाता है  बता दें की छठी माइया की पुजा बड़ी ही सावधानी पूर्वक की जाती है छठी माइया को प्रशाद के रूप मे गुड़ ओर चावल से बनी खीर , गेहूं के आटे ओर गुड़ से बना ठेकुया , पकवान , फल,फूल,ईख आदि प्रशाद के रूप मे चढ़ाई जाती है | वरती न...

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

चित्र
  गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन गया.   ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया जिले (Gaya District) का इतिहास देश और विदेश में अलग पहचान रखता है. अब यहां के युवा भी नए कीर्तिमान रच इस पहचान में चार चांद लगा रहे हैं. ताजा मामला गया शहर के खरखुरा मोहल्ले का है. यहां रहने वाले मध्यवर्गीय परिवार (Middle Class Family) के महेंद्र प्रसाद के बेटे सुधांशु कुमार का इसरो में बतौर वैज्ञानिक में चयन हुआ है, देश भर से कुल 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. सुधांशु का सफर सुधांशु के पिता महेंद्र प्रसाद घर में ही आटा मिल चलाते हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से सुधांशु ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की. सुधांशु बताते हैं कि इंटर की परीक्षा पास कर एनआईटी कुरुक्षेत्र से उन्होंने 2015- 19 में सिविल स्ट्रीम से बीटेक किया. इस दौरान उसका कैंपस सिलेक्शन हो गया और वह जून 2019 में एनसीबी फरीदाबाद में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर चयनित हुए. 1 साल तक वहां काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर आईआईटी रुड़की से एमटेक किया. एमटेक की डिग्री हासिल करने क...

शेरघाटी के नई बाजार में कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस ने बंद करायी दुकानें

चित्र
  शेरघाटी के नई बाजार इलाके में रविवार को 8 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान के बाद चेरकी रोड पर थाना मोड़ के निकट स्थित तमाम दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया। इससे पूर्व इस इलाके को कंटेनमेंट क्षेत्र भी घोषित किया गया है। दरअसल सुबह में कोविड जांच के दौरान इस इलाके के एक ही परिवार के चार व्यकित संक्रमित मिले थे। कंटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान एक चिकित्सा टीम ने दोबारा इस मुहल्ले में पहुंचकर आस-पास के लोगों की कोरोना जांच की। जांच के दौरान पुन: चार व्यक्ति कोरोना संक्रमण के शिकार मिले। तमाम लोगों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। शेरघाटी के एसडीओ उपेंद्र पंडित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कंटेनमेंट जोन में आने वाली दुकानों को अगले आदेश तक के लिए बंद करवाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की जद में थाना मोड़ के निकट खुली दुकानों के अलावा चेरकी रोड पर स्थित दुकानें भी आ गई हैं।