संदेश

amas लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल

चित्र
आमस : शनिवार को आमस थाना क्षेत्र के साँव मोड़ के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार  छोटकी साँव के रहने वाले मृतक राजू कुमार (17) पिता मनोज रविदास के के चाचा की  तिलक थी जिसमे सभी लोग आए हुए थे । राजू कुमार अपने मौसा व जोगेंद्र (22) पिता स्व: चंद्रदेव रविदास के साथ चंडीस्थान बाजार से सामान लेकर बाइक से घर जा रहे थे इसी  में सड़क पार होने के क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिसमें राजू व उसके मौसे की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जोगेंद्र की हालत सीरियस बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया गया है व दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यहां गांव में मातम पसर गया तो वही घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

व्यवसाइयों ने मातम में बंद किया दुकान*

चित्र
* व्यवसाइयों ने मातम में बंद किया दुकान*  आमस : गुरुवार को आमस के चंडीस्थान बाजार एक दिन के लिए बंद रहा। बुधवार शाम को व्यवसायी संघ के सदस्य संतोष विश्वकर्मा की मौत कोरोना के कारण हो गई थी जिसके बाद संघ के अध्यक्ष सुरेश वर्णवाल व सचिव विजय साव ने बताया कि मीटिंग में निर्णय लेने के बाद शोक में दो मिनट का मौन रखकर एकदिन के लिए मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाजार की सभी दुकानों को बंद रखा गया था । साथ ही उन्होंने बताया कि संतोष घर का एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे उनके मौत पर संघ के तमाम सदस्य और सभी दुखी हैं । इस मौके पर दिलीप गुप्ता, शेखर चौरसिया, बाबू गुप्ता, सुधीर वर्णवाल, मनीष कुमार, मिथलेश सिंह, परिमल गोसोवामी, आशीष पाठक,पुरूषोत्तम रंजन सहित तमाम लोगों ने दुःख व्यक्त किया। इधर BDO रमेश कुमार व थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने भी लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने व मास्क व सेनेटाइजर का नियमित उपयोग करने को भी कहा है।

शराब भट्ठी किया ध्वस्त ,40 लीटर महुआ के साथ दो गिरफ्तार।

चित्र
शराब भट्ठी किया ध्वस्त ,40 लीटर महुआ के साथ दो गिरफ्तार। आमस:  आमस थाना क्षेत्र के छोटकी साँव गांव के अंदर बधार से 40 लीटर देशी महुआ के साथ दो लोग को किया गया गिरफ्तार साथ ही शराब भट्ठी को भी नष्ट कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर साँव गांव के अंदर बधार में छापामारी कर 40 लीटर देसी महुआ के साथ दो तस्कर को  करताही के विद्यानन्द पासवान व जगनाथ बीघा के रहने वाले एक व्यक्ति सरयू मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । तो वहीं बधार में स्थित महुआ बनानें वाले शराब भट्ठी को भी नष्ट कर दिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रशासन शराब को लेकर कमर कसी हुई है और फूल एक्शन मॉड में है। लगातार छापामारी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।

सड़क हादसा में एक व्यक्ति के मौत एक घायल

चित्र
सड़क हादसा में एक व्यक्ति के मौत एक घायल आमस :  शेरघाटी अनुमंडल के आमस थाना क्षेत्र के  बैदा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। एवं दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल व्यक्ति को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया। मृत व्यक्ति के पहचान आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव निवासी।मो ओवम के रूप में किया गया। घायल व्यक्ति आमस थाना क्षेत्र के नीमा गांव के गौतम कुमार सिंह के रूप में किया गया। घायल गौतम कुमार ने बताया कि हम लोगो प्रतिदिन के भाती डोभी सूर्यमंडल के पास अशोक निलन  कम्पनी में गाड़ी सर्विसिंग का काम करने जारहे थे। इसी बीच बैदा मोड़ के पास स्पिट डिजाइर कार ने मेरा मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगो ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल पर सवार युवक सड़क पर गिरते ही उसका मौत हो गया। 

आमस थाना ने साढ़े चार किलो अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार।

चित्र
 आमस थाना ने साढ़े चार किलो अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। आमस:: गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर आमस थाना ने BDO रमेश कुमार सिंह के साथ मिलकर साँव टॉल पर नाकाबंदी कर शेरघाटी से दिल्ली जाने वाली सिंह लोक बस से दो लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। DSP प्रवेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की दोपहर साढ़े 3 से साढ़े चार तक चले इस ऑपरेशन  में अफीम के साथ (गोविंद यादव व देवलाल) दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है वे दोनों झारखंड के जोरि थाना अंतर्गत पुस्तिया गांव के बताए जा रहे हैं। दोनों ने कमर व पेट पर कपड़े के छोटा छोटा थैला बनाकर बांधे हुए थे । प्रविंद्र भर्ती ने बताया कि ये दोनों दिल्ली जाकर बेचने वाले थे जिसका  मार्केट  कीमत करीब 5 लाख से ऊपर बताई जा रही है।

मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।दो की हालत गंभीर।

चित्र
 मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।दो की हालत गंभीर। शेरघाटी(आमस)थाना क्षेत्र के जीटी रोड करमाईन मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर साइकिल पर सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल एवं साइकिल पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के एवं पुलिस के सहयोग से आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल व्यक्ति की पहचान स्थानीय लोगों के सहयोग से अपाची मोटरसाइकिल पर सवार पीता औऱ पुत्र अपने निजी काम से जा रहे थे जिसकी पहचान इमामगंज प्रखंड के दुभल बंदोरी गांव निवासी मोहम्मद तबारक और पुत्र नसीम अंसारी के रूप में किया गया है और साइकिल पर सवार व्यक्ति आमस थाना क्षेत्र के आजाद दीघा गांव निवासी कपिल मंडल के रूप में किया गया उनके परिजनों ने बताया कि कपिल मंडल अपने किसी काम से शेरघाटी बाजार जा रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल ने उनके साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी जिसे वह घायल हो गया वही अनुमंडल अस्पताल में घायल व्यक्तियो को इलाज कर रहे डॉक्टर ने मोहम्मद तबारक और कपिल मं...

आमस में कल यानी शनिवार को 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप। जानें कितने बजे जे बिजली नही रहेगी।

चित्र
  आमस फीडर लाइन में कल यानी दिनांक 13/02/2021 को विधुत आपूर्ति ठप रहेगी। कनीय विधुत अभियंता नवलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आमस विधुत शक्ति उपकेंद्र से चलने वाली लाइन 33kv लाइन में पोल गाड़ने व बिजली मेंटेनेंस के कारण कल सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।इसलिए आमस के सभी उपभोक्ता अपने समय से पेयजल व बिजली संबंधित कार्य कर लें ।