व्यवसाइयों ने मातम में बंद किया दुकान*

*व्यवसाइयों ने मातम में बंद किया दुकान* 

आमस :
गुरुवार को आमस के चंडीस्थान बाजार एक दिन के लिए बंद रहा। बुधवार शाम को व्यवसायी संघ के सदस्य संतोष विश्वकर्मा की मौत कोरोना के कारण हो गई थी जिसके बाद संघ के अध्यक्ष सुरेश वर्णवाल व सचिव विजय साव ने बताया कि मीटिंग में निर्णय लेने के बाद शोक में दो मिनट का मौन रखकर एकदिन के लिए मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाजार की सभी दुकानों को बंद रखा गया था । साथ ही उन्होंने बताया कि संतोष घर का एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे उनके मौत पर संघ के तमाम सदस्य और सभी दुखी हैं ।
इस मौके पर दिलीप गुप्ता, शेखर चौरसिया, बाबू गुप्ता, सुधीर वर्णवाल, मनीष कुमार, मिथलेश सिंह, परिमल गोसोवामी, आशीष पाठक,पुरूषोत्तम रंजन सहित तमाम लोगों ने दुःख व्यक्त किया।
इधर BDO रमेश कुमार व थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने भी लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने व मास्क व सेनेटाइजर का नियमित उपयोग करने को भी कहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम