संदेश

money news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है, समान लौटा दो

चित्र
  मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है , समान लौटा दो मध्य प्रदेश के बैतूल के मलकापुर गांव में मोक्षधाम में ही चोरी हो गई. इसके बाद वहां लगाई गई एक   चिट्ठी लोगों के बीच चर्चा का विषय   है. ' एक पाती चोरों के नाम ' शीर्षक से लिखी गई इस चिट्ठी में लिखा है , ' प्रिय चोर , एक दिन इसी मोक्षधाम में आना है. इसलिए यहां से चोरी किया गया सामान चुपचाप यहां रख जाएं. ' बता दें कि मोक्षधाम में लोग जन्मदिन पर या परिजनों की याद में पौधे लगाते हैं. वहां अभी 70 पौधे लगे हुए हैं.   इसी सिंचाई के लिए हाल ही में चंदा लेकर   लोगों ने पाइप और वाल खरीदा था. ये सब मोक्षधाम में ही रखा गया था. तीन दिन पहले चोर ने पाइप और वाल चोरी कर दी. इससे ग्रामीण परेशान हो गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसके बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों ने ' चोरों के नाम पाती ' ही लिख दी. इस चिट्ठी को मकानों की दीवारों पर लगाया गया है . इसमें लिखा है कि एक दिन आपको भी यहीं आना है . ऐसे में यहां चोरी...

पंजाब नैशनल बैंक आमस में सोमवार एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगा कर कर्जदारों से ओटीएस स्कीम के तहत समझौते के आधार पर 24 एनपीए खातों का निपटारा किया गया।

चित्र
पंजाब नैशनल बैंक आमस में सोमवार एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगा कर कर्जदारों से ओटीएस स्कीम के तहत समझौते के आधार पर 24 एनपीए खातों का निपटारा किया गया। शिविर में उपस्थित अंचल सस्त्र, पटना कार्यालय से श्री मृत्युंजय कुमार सिंह एवं मंडल सस्त्र, गया, से श्री रविभूषण कुमार ने बताया कि इन खातों में कुल 21 लाख की राशि फंसी हुई थी। उन्होंने बताया कि बैंक के समस्त एनपीए खाताधारियों के लिए ऋण मुक्ति शिविर एक अच्छा अवसर होता है जहां उनके सामाजिक-आर्थिक स्थिति के अनुसार उन्हें अधिकतम संभावित छूट देते हुए मामलों का तत्काल निपटारा किया जाता है। जो ग्राहक किसी कारणवश उक्त शिविर में नहीं आ सके, वे किसी भी कार्यदिवस में शाखा प्रबंधक से संपर्क कर के वन टाइम सेटलमेंट के तहत अपना खाता बंद करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक के फंसे उधार लौटाने में रुचि नहीं लेने वाले ग्राहकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। शिविर में स्थानीय शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक वसूली विभाग विपिन कुमार तथा वसूली प्रतिनिधि श्याम सुंदर दास भी उपस्थित थे। 

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

चित्र
एटीएम फ्रॉड से ट्रांजेक्शन को लेकर भी कई मामले सामने आए हैं. अगर आप भी एटीएम पर पैसे निकालने जा रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि कई बार एटीएम पर पैसा निकालने की वजह से आपका अकाइउंट खाली हो सकता है. नई दिल्ली:  आजकल डिजिटल बैंकिग और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधाओं के साथ बैंकिग फ्रॉड के भी कई मामले सामने देखने को मिले हैं. इसके अलावा एटीएम फ्रॉड से ट्रांजेक्शन को लेकर भी कई मामले सामने आए हैं. अगर आप भी एटीएम पर पैसे निकालने जा रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि कई बार एटीएम पर पैसा निकालने की वजह से आपका अकाइउंट खाली हो सकता है. समय-समय पर बैंक भी ग्राहकों को एटीएम फ्रॉड को लेकर समय-समय पर अलर्ट करते रहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि एटीएम से पैसा निकालते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- ATM फ्रॉड से बचने के लिए आपको किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए... >> आपको हमेशा भीड़भाड़ वाले इलाके में लगे एटीएम का इस्तेमाल करना चाहिए. सूनसान इलाके के एटीएम में इस तरह के फ्रॉड ज्यादा देखने को मिलते हैं. होम  »  न्यूज  »  मनी अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बात...