पंजाब नैशनल बैंक आमस में सोमवार एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगा कर कर्जदारों से ओटीएस स्कीम के तहत समझौते के आधार पर 24 एनपीए खातों का निपटारा किया गया।


पंजाब नैशनल बैंक आमस में सोमवार एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगा कर कर्जदारों से ओटीएस स्कीम के तहत समझौते के आधार पर 24 एनपीए खातों का निपटारा किया गया। शिविर में उपस्थित अंचल सस्त्र, पटना कार्यालय से श्री मृत्युंजय कुमार सिंह एवं मंडल सस्त्र, गया, से श्री रविभूषण कुमार ने बताया कि इन खातों में कुल 21 लाख की राशि फंसी हुई थी। उन्होंने बताया कि बैंक के समस्त एनपीए खाताधारियों के लिए ऋण मुक्ति शिविर एक अच्छा अवसर होता है जहां उनके सामाजिक-आर्थिक स्थिति के अनुसार उन्हें अधिकतम संभावित छूट देते हुए मामलों का तत्काल निपटारा किया जाता है। जो ग्राहक किसी कारणवश उक्त शिविर में नहीं आ सके, वे किसी भी कार्यदिवस में शाखा प्रबंधक से संपर्क कर के वन टाइम सेटलमेंट के तहत अपना खाता बंद करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक के फंसे उधार लौटाने में रुचि नहीं लेने वाले ग्राहकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। शिविर में स्थानीय शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक वसूली विभाग विपिन कुमार तथा वसूली प्रतिनिधि श्याम सुंदर दास भी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन