JDU में शामिल हुए बिहार के पूर्वDGP गुप्तेश्वर पांडेय , बोले- नहींसमझता राजनीति, नीतीश का था बुलावा
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुप्तेश्वर पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिहार में अगले महीने से विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने वाली है। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी। जेडीयू का दामन थामने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह राजनीति नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुद मुख्यमंत्री ने बुलाया था और शामिल होने के लिए कहा। मैं राजनीति नहीं समदाता हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं, जिसने अपना समय समाज के निम्न वर्ग के लिए काम करने में बिताया है।" गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार, 22 सितंबर की देर शाम वीआरएस ले लिया था। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था। 31 जनवरी 2019 को उन्हें सूबे का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था। #Patna: Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey, joins JDU today "I was called by CM himself & asked to join. Whatever...