IND vs AUS: रविंद्र जडेजा को युजवेंद्र चहल ने मैच में किया रिप्लेस, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कह दी यह बड़ी बात
IND vs AUS: रविंद्र जडेजा को युजवेंद्र चहल ने मैच में किया रिप्लेस, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कह दी यह बड़ी बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रविंद्र जडेजा की जगह बतौर कंकशन सब्स्टिट्यूट पर आए युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया। हार के बाद कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि वह एक मेडिकल विशेषज्ञ के फैसले को चुनौती नहीं दे सकते थे। IND vs AUS: जीत से खुश नजर आए कप्तान विराट कोहली, जडेजा नहीं इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को बताया खास आरोन फिंच ने मैच के बाद कहा, 'उनके डॉक्टर ने जडेजा को कंकशन के कारण बाहर किया। आप एक मेडिकल विशेषज्ञ की राय कौ चुनौती नहीं दे सकते।' उन्होंने हार का कारण बताते हुए कहा, 'हमने अंत में शायद कुछ ज्यादा रन लुटा दिए और फिर बीच के ओवरों में बाउंड्री लगाने में जूझते रहे।' फिंच ने बताया कि उन्हें मैच के दौरान चोट लगी थी और इसकी गंभीरता का पता स्...