संदेश

accident लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सड़क हादसा में एक व्यक्ति के मौत एक घायल

चित्र
सड़क हादसा में एक व्यक्ति के मौत एक घायल आमस :  शेरघाटी अनुमंडल के आमस थाना क्षेत्र के  बैदा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। एवं दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल व्यक्ति को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया। मृत व्यक्ति के पहचान आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव निवासी।मो ओवम के रूप में किया गया। घायल व्यक्ति आमस थाना क्षेत्र के नीमा गांव के गौतम कुमार सिंह के रूप में किया गया। घायल गौतम कुमार ने बताया कि हम लोगो प्रतिदिन के भाती डोभी सूर्यमंडल के पास अशोक निलन  कम्पनी में गाड़ी सर्विसिंग का काम करने जारहे थे। इसी बीच बैदा मोड़ के पास स्पिट डिजाइर कार ने मेरा मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगो ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल पर सवार युवक सड़क पर गिरते ही उसका मौत हो गया। 

मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।दो की हालत गंभीर।

चित्र
 मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।दो की हालत गंभीर। शेरघाटी(आमस)थाना क्षेत्र के जीटी रोड करमाईन मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर साइकिल पर सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल एवं साइकिल पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के एवं पुलिस के सहयोग से आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल व्यक्ति की पहचान स्थानीय लोगों के सहयोग से अपाची मोटरसाइकिल पर सवार पीता औऱ पुत्र अपने निजी काम से जा रहे थे जिसकी पहचान इमामगंज प्रखंड के दुभल बंदोरी गांव निवासी मोहम्मद तबारक और पुत्र नसीम अंसारी के रूप में किया गया है और साइकिल पर सवार व्यक्ति आमस थाना क्षेत्र के आजाद दीघा गांव निवासी कपिल मंडल के रूप में किया गया उनके परिजनों ने बताया कि कपिल मंडल अपने किसी काम से शेरघाटी बाजार जा रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल ने उनके साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी जिसे वह घायल हो गया वही अनुमंडल अस्पताल में घायल व्यक्तियो को इलाज कर रहे डॉक्टर ने मोहम्मद तबारक और कपिल मं...

शेरघाटी में डकैतों की बाइक को पिक-अप ने मारी टक्कर

चित्र
  शेरघाटी में डकैतों की बाइक को पिक-अप ने मारी टक्कर शेरघाटी में जीटी रोड पर डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे डकैतों की बाइक में लूट के शिकार बने पिक-अप वैन के चालक ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में घायल हुए तीन डकैत मौके पर क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक को छोड़कर भाग गए। भागते डकैतों की लोडेड पिस्तौल भी घटनास्थल पर मिली है। डाकेजनी की यह घटना शनिवार की आधी रात की है। इससे पूर्व दो बाइक पर सवार छह डकैतों ने शेरघाटी थानाक्षेत्र के पथलकट्टी गांव के पास जीटी रोड पर दो पिक-अप वाहनों को अपना निशाना बनाया। हथियार के बल पर दोनों वाहनों के चालकों से नब्बे हजार रुपये नकद लूट लिया। डकैतों का निशाना बनी दोनों खाली गाड़ियां औरंगाबाद से डोभी की ओर जा रही थीं। सड़क डकैती की इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से डकैतों के द्वारा उपयोग की गई एक पल्सर बाइक और एक पिस्तौल तथा चार गोलियां बरामद की हैं। शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन डकैतों के गैंग का पुलिस को पक्का सुराग मिल गया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं , जिनसे महत्वपूर्ण इनपुट ...

सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम

  सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम आमस के करमडीह गांव के पास जीटी रोड उतरी लेन पर शनिवार को सड़क हादसे में मोरैनियां (आमस) गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में घूरन चौधरी के इकलौते पुत्र 30 वर्षीय जितेन्द्र चौधरी व डोमन यादव के 28 वर्षीय पुत्र देवराज यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि सांव बाजार से घर लौटने के क्रम में पूर्व से जीटी रोड पर खड़े हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आमस पीएचसी ले जाने के क्रम में देवराज ने भी दम तोड़ दिया। पीएचसी जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोरदार टक्कर से दोनों का सिर बुरी तरह कुचला गया था। हालांकि बाइक चला रहे जितेन्द्र हेलमेट पहने हुये थे। किंतु हादसे के बाद हेलमेट दूर पड़ा मिला। हादसे के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेजा गया है। पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहा था जितेन्द्रहादसे में मरे जितेन्द्र के वृद्ध पिता घूरन चौधरी ने बताया कि उनका बेटा आ...

सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम

चित्र
  सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक  आमस के करमडीह गांव के पास जीटी रोड उतरी लेन पर शनिवार को सड़क हादसे में मोरैनियां (आमस) गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में घूरन चौधरी के इकलौते पुत्र 30 वर्षीय जितेन्द्र चौधरी व डोमन यादव के 28 वर्षीय पुत्र देवराज यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि सांव बाजार से घर लौटने के क्रम में पूर्व से जीटी रोड पर खड़े हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आमस पीएचसी ले जाने के क्रम में देवराज ने भी दम तोड़ दिया। पीएचसी जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोरदार टक्कर से दोनों का सिर बुरी तरह कुचला गया था। हालांकि बाइक चला रहे जितेन्द्र हेलमेट पहने हुये थे। किंतु हादसे के बाद हेलमेट दूर पड़ा मिला। हादसे के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेजा गया है। पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहा था जितेन्द्रहादसे में मरे जितेन्द्र के वृद...

शेरघाटी में जीटी रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दंपती घायल

चित्र
  शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास जीटी रोड पर मंगलवार की शाम करीब 5 बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव के अखिलेश कुमार और उनकी पत्नी कविता कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए दंपत्ति को इलाज के लिए शेरघाटी लाया गया है। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि यह दुर्घटना तब हुई जब सड़क पर जाम लगा था और बाइकसवार इधर-उधर बची खाली जगह से आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। घायल अखिलेश कुमार ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वह जहानाबाद से लौटकर अपने गांव हंटरगंज जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आमस में हादसे में जहानाबाद के तीन लोगों की मौत, दो घायल

चित्र
आमस में हादसे में जहानाबाद के तीन लोगों की मौत, दो घायल   आमस के महापुर के पास जीटी रोड पर सोमवार की रात करीब ढाई बजे बारातियों से भरी स्कॉर्पियो व ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चालक सहित जहानाबाद के तीन लोगों की मौत गाड़ी से दबकर हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें पीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया। जिनकी स्थिति भी गंभीर बताई जाती है। मृतकों की पहचान जहानाबाद के कोबिल निवासी राजकिशोर सिंह (दूल्हा के दादा), जहानाबाद खरौना निवासी संत सिंह (दूल्हा के गांव के चाचा) व जहानाबाद के मखदुमपुरडीह निवासी डोमन यादव के पुत्र सुशांत कुमार (स्कॉर्पियो चालक) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में खरौना के संतोष व कोबिल के सुरेन्द्र सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं।मृतक राजकिशोर सिंह के पुत्र जितेन्द्र सिंह व संत सिंह के चचेरे दामाद नवीन सिंह ने बताया कि राजकिशोर सिंह के पोता चुनमुन सिंह की बारात कोबिल से औरंगाबाद जिले के बुधुआ गांव गई थी। जयमाल...

जानिए आज आपके अमस में क्या क्या हुआ ,कहाँ किसानों के विवाद को थानेदार ने सुलझाया , काम की खोज में पलायन, आहर में डूबने से बच्चे की मौत, एएनएम की ड्यूटी के दौरान मौत

चित्र
  किसानों के विवाद को थानेदार ने सुलझाया बरसाती पानी को ले बलखोरा गांव के किसानों के बीच उपजे विवाद को थानेदार अनिल कुमार सिंह ने रविवार को बैठक कराकर सुलझा दिया। पके धान की फसल में बरसाती पानी चले जाने से बलखोरा व उसके टोला क्षत्रिआहर के किसानों के बीच मारपीट की स्थिति बनी हुई थी। थानेदार ने किसानों की शिकायत मिलते ही गांव पहुंच विवादित स्थल की जांच कर दोनों पक्षों को समझा कर मामले को सुलझा दिया। इससे किसानों में खुशी है। साथ ही आगे विवाद न बढ़े दोनों के बीच एक बांड बनाया गया है। मौके पर सरपंच राजकुमार गहतौत , पूर्व मुखिया कृष्णा यादव , राजेन्द्र प्रसाद , नंदकिशोर भारती , भोला यादव , जितेन्द्र आदि किसान थे। आमस से काम की खोज में पलायन कर रहे जॉब कार्डधारी सरकार व मनरेगा अधिकारियों द्वारा भले ही जॉबकार्ड धारियों को पूरे दिन काम देने की बात कही जाती है। किन्तु धरातल पर वास्तविकता कुछ और है। यहां के अधिकांश जॉबकार्डधारियों को काम की तलाश में भटकना पड़ता है। कुछ को काम मिलता भी है तो उसके पारिश्रमिक पर किसी प्रतिनिधि व बिचौलिये की नजर होती है। अधिकांश मजदूरों का कार्ड कोई न कोई प्...

जानिए आमस में किसकी हुई bike चोरी और कब लगेगा PNB का ऋण मुक्ति शिविर |

चित्र
  #पंजाब नैशनल बैंक आमस में आगामी एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगाया जाना है। शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार एवम वरिष्ठ प्रबंधक वसूली विभाग विपिन कुमार ने बताया कि इस दिन जोनल ब्रांच पटना से एक टीम आ रही है। समस्त एनपीए ऋण धारियों के पास ऋणमुक्ति का एक अच्छा अवसर है जिसमें केसीसी , कल्याणी एवम अन्य कई प्रकार के ऋणों में कुल रकम का   परिस्थिती के अनुसार अधिकतम छूट प्राप्त कर के अपना उधार खाता बंद करवा सकते हैं। #आमस थाना अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी के परिसर से अनुमंडल के कर्मचारी प्रेमजीत कुमार की 28 नवम्बर को   JH13F1074 नम्बर की अपाची गाड़ी चोरी हो गई जिसका अभी तक कोई अता- पता नहीं चला है | प्रेमजीत कुमार ने बताया की उनकी गाड़ी अनुमंडल कार्यालय के परिसर के अन्दर RTPS काउंटर के सामने से उनकी गाड़ी चोरी हो गई जिसका लिखित शिकायत भी अमस थाना को 28 तारीख को दे दी गई थी जिसका अभी तक कोई अता-पता नही लगा है | इससे पहले भी यहाँ से गाड़ी चोरी की शिकायते आती रही हैं लेकिन इसको लेकर प्रशन कोई खास कदम उठती नही दिख रही है|

आमस में हुए सड़क दुर्घटना में एक कि मोत दो घायल ।

चित्र
  आमस के चण्डीस्थान बाजार के पास मंगलवार की अहले सुबह कोलकाता से यूपी जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चालक सहित सभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए यशोदा देवी (60) को मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि इलाज के बाद घायल शुभम चंद व मनीष सिंह की स्थिति में सुधार बतायी जाती है। सभी बंगाल के हुगली के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक के चकमे से तेज गति कार का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद जीटी रोड के बीच बने डिवाइडर से जा टकरायी। जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरी घटना में उड़ीसा से बंगाल जा रही एक कार पथरा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार पर सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों में विनोद कुमार शुक्ल, पत्नी गीता शुक्ला, पुत्र शैलेन्द्र शुक्ला व बेटी कशिश शामिल हैं। आमस पीएचसी मे...