जानिए आमस में किसकी हुई bike चोरी और कब लगेगा PNB का ऋण मुक्ति शिविर |

 




#पंजाब नैशनल बैंक आमस में आगामी एक दिसंबर को ऋण मुक्ति शिविर लगाया जाना है।
शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार एवम वरिष्ठ प्रबंधक वसूली विभाग विपिन कुमार ने बताया कि इस दिन जोनल ब्रांच पटना से एक टीम आ रही है। समस्त एनपीए ऋण धारियों के पास ऋणमुक्ति का एक अच्छा अवसर है जिसमें केसीसी, कल्याणी एवम अन्य कई प्रकार के ऋणों में कुल रकम का  परिस्थिती के अनुसार अधिकतम छूट प्राप्त कर के अपना उधार खाता बंद करवा सकते हैं।


#आमस थाना अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी के परिसर से अनुमंडल के कर्मचारी प्रेमजीत कुमार की 28 नवम्बर को  JH13F1074 नम्बर की अपाची गाड़ी चोरी हो गई जिसका अभी तक कोई अता- पता नहीं चला है | प्रेमजीत कुमार ने बताया की उनकी गाड़ी अनुमंडल कार्यालय के परिसर के अन्दर RTPS काउंटर के सामने से उनकी गाड़ी चोरी हो गई जिसका लिखित शिकायत भी अमस थाना को 28 तारीख को दे दी गई थी जिसका अभी तक कोई अता-पता नही लगा है |

इससे पहले भी यहाँ से गाड़ी चोरी की शिकायते आती रही हैं लेकिन इसको लेकर प्रशन कोई खास कदम उठती नही दिख रही है|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन