संदेश

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव में EVM खरीद पर आज पटना हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

चित्र
  Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव में EVM खरीद पर आज पटना हाईकोर्ट में होगी सुनवाई hind news buro बिहार में आगामी पंचायत चुनाव में ईवीएम की खरीदारी के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दायर रिट याचिका पर पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की एकलपीठ आज सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि सूबे में होने वाली पंचायत चुनाव में ईवीएम की खरीद के लिए निर्वाचन आयोग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है। याचिका में भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से 21 जुलाई 2020 को जारी उस हिस्से को चुनौती दी गयी है जिसके तहत प्रत्येक राज्य के निर्वाचन आयोग को ईवीएम/वीवीपैट की आपूर्ति व डिजाइन के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेना अनिवार्य है। सूबे में होने वाली पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ईवीएम की खरीदारी करने के पूर्व निर्वाचन आयोग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए पत्र भेजा गया था। लेकिन चुनाव आयोग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने ह...

आज हो सकता है बिहार चुनाव की तारीख का ऐलान... चुनाव आयोग 12:30 में करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

चित्र
चुनाव आयोग ने साढ़े 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान आज कर दिया जाएगा। यदि तारीखों का ऐलान होता है तो इसके साथ ही बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। हर राजनीतिक दल और भावी उम्मीदवार इसके पालन के लिए बाध्य होगा। आइए जानते हैं कि क्या होती है आचार संहिता। वैसे इस बार बिहार में चुनाव ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। ऐसे में चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए अपनी गाइडलाइन भी जारी की है। इसके मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए कोई तामझाम नहीं होगा। प्रत्याशी ऑनलाइन पर्चा दाखिल कर सकेंगे। घर-घर चुनाव प्रचार की इजाजत होगी लेकिन इसमें पांच से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। रोड शो जैसे कार्यक्रमों में काफिले में 5 से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके अलावा गृह मंत्रालय की तरफ से जारी कोविड-19 गाइडलाइन्स के सख्ती से पालन का निर्देश दिया गया है। नोडल हेल्थ ऑफिसर की रिपोर्ट के आधार पर कोताही बरतने वालों पर एक्शन हो सकता है। मार्ग निर्देशों के अन...