संदेश

corona लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला

चित्र
  1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। नई दिल्ली।  देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों की बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के इस फैसले से बड़ी राहत मिल सकती है। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण (Coronavirus Vaccination phase 3) में टीकों की खरीद और  टीका  लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में करीब ...

*आमस में दो लोग मील कोरोना पॉजिटिव इलाके में हड़कंप*

चित्र
* आमस में दो लोग मील कोरोना पॉजिटिव इलाके में हड़कंप*  आमस: प्रखंड में बुधवार को 43 लोगों को covid वैक्सीन लगाया गया तथा 131 लोगों का कोरोना जांच हुआ जिसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ सुल्तान अंसारी ने बताया कि बुधवार को आमस phc व फील्ड में मिलाकर कुल 131 लोगों का कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट स किया गया जिसमें आमस स्थित टाटा मोटर्स सर्विस के दो गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसे कुछ दवाई देकर होंम आइसोलेट किया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि वहाँ काम कर रहे सभी लोगों का आज कोरोना जांच किया जाएगा। पॉजिटिव मिलने से सेंटर में डर का माहौल बना हुआ है

बिहार में कोरोना एक्टिव केस 4143 तक, सीएम नीतीश आज अहम बैठक में ले सकते हैं बड़ा फैसला

चित्र
  बिहार में कोरोना एक्टिव केस 4143 तक, सीएम नीतीश आज अहम बैठक में ले सकते हैं बड़ा फैसला hind news buro बिहार में कोरोना बेकाबू हो गया है। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4143 तक पहुंच गई है। जिसमें सिर्फ पटना में 1881 एक्टिव केस हो गए हैं। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए अपडेट के अनुसार सोमवार को राज्य में कोरोना के 935 नए मामले सामने आये। सबसे अधिक राजधानी पटना में 432 नए कोरोना संक्रमित मिले। पिछले 5 महीने में यह सबसे ज्यादा संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा है।   प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने आज प्रदेश के सभी जिलों के डीएम और अन्य अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अहम बैठक करने वाले हैं। इस दौरान जिलों की तैयारी और स्थिति पर विचार-विमर्श के बाद सीएम नीतीश कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।   बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस की वजह से प्रदेश में पहले ही सभी निजी और सरकारी स्कूल कॉलेज और शैक्षणिक संस्...

क्या फिर से लगने वाला है बिहार मे लॉकडाउन ? जानें क्या बता रहे हैं कोरोना के हालात

चित्र
  क्या फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ा बिहार ?, जानें क्या बता रहे कोरोना के हालात बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में कोविड- 19 केस में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते नीतीश सरकार ने कई फैसले लिए हैं। देश के दूसरे हिस्सों में कोरोना संक्रमण और प्रदेश में कोरोना विस्फोट के चलते क्या एक बार फिर से बिहार में लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। आइए जानते हैं क्या हैं हालात। दरअसल बिहार में कोरोना वेव में शनिवार को 836 नये केस मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2942 हो गई। इसमें पटना में सबसे अधिक 359 संक्रमित मिले।   उधर एक बार फिर से अस्पतालों के बेड कोरोना संक्रमित पेशेंट से भरने लगे हैं। पीएमसीएच-एनएमसीएच छोड़ राजधानी   के सभी बड़े अस्पतालों के कोविड वार्ड भर गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कोरोना के केस में   और तेजी आ सकती है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्क रहने और पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है। अभी सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कोविड वार्ड म...

नए साल में देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी

चित्र
  नए साल में देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की आज अहम बैठक हो रही है. इसमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार किया गया. जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई.कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की आज अहम बैठक हो रही है. इसमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार किया गया. जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई. हालांकि सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड को पैनल से मंजूरी के लिए सिफारिश मिल गई है. लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला DCGI द्वारा लिया जाना है. बैठक के अंदर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट तीनों को एक के बाद एक अपना-अपना प्रेजेंटेशन देना था. इस बैठक में जायडस कैडिला भी शामिल...

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम

चित्र
  Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है। गुरुवार को 25 स्वयंसेवकों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। टीका लगाने के पहले इन सभी के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। टीका लगने के बाद इनके शरीर पर वैक्सीन का क्या असर होगा, इसका अध्ययन एम्स के चिकित्सक करेंगे। लगभग 28 दिनों तक एम्स के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे।  वैक्सीन कार्यक्रम से जुड़े एम्स के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि अब तक 2 चरणों में कुल 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया जा चुका है। पहले चरण में 44 और दूसरे चरण में 46 लोग शामिल हुए थे। सभी लोगों में टीका का सकारात्मक असर पड़ने के बाद तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया गया है। बिहार में 571 नये संक्रमित मिले, 7 की हुई मौत बिहार में 571 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और पटना एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह की 91 वर्षीय माता योगेश कुमारी सहित सात कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना सं...

कोरोना संक्रमण का सबसे बुरा दौर बिता गया मृतु दर में आई गिरावट।

चित्र
चला गया कोरोना का दौर रिकवरी रेत में आई तेजी । क्या भारत में कोरोना संक्रमण का सबसे बुरा दौर यानी पीक बीत चुका है? पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो इसका जवाब हां में दिया जा सकता है। एक तरफ जहां पहली बार कोरोना केसों की संख्या में लगातार गिरावट का रुख बन रहा है तो दूसरी तरफ मृत्यु दर गिरकर 1.59 पर्सेट पर आ गई है तो रिकवरी रेट अब 81 .25 पर्सेट हैं। भारत में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है जब प्रतिदिन के केसों के सात दिनों के औसत में गिरावट आई है। 17 सितंबर को देश में सर्वाधिक 97 हजार 894 केस सामने आए थे। इसके बाद से 23 सितंबर को अपवाद मान लें तो नए केसों की संख्या में लगातार गिरावट का रुख है। 18 सितंबर को 96,424 केस सामने आए। 19 सितंबर को 93337 लोग संक्रमित पाए गए। 20 सितंबर को 92,605 मरीज मिले। 21 को 86,961 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 सितंबर को 75083 नए मरीज मिले। यह पहली बार है जब देश में लगातार पांच दिनों तक कोरोना केसों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को देश में 83,347 लोग संक्रमित पाए गए। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5...