संदेश

hindnews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला

चित्र
  1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने लिया फैसला देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। नई दिल्ली।  देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों की बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के इस फैसले से बड़ी राहत मिल सकती है। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण (Coronavirus Vaccination phase 3) में टीकों की खरीद और  टीका  लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में करीब ...

चैती छट मे भगवान भास्कर को दिया गया पहला अर्ध्य

चित्र
चैती छट मे भगवान भास्कर को दिया गया पहला अर्ध्य     डूबते सूर्य को अर्ध्य देते छठ व्रती   आमस : आमस के चंडिस्थान छठ घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया साथ की लंबे आयु की मनोकामना की | कोरोना मंहमारी के कारण इसबर छठ घाट पर भीड़ तो नही दिखी लेकिन आस्था भरपूर दिखा |लोगों ने छठी माइया से कोरोना जल्द खतम होने की भी मनोकामना की |तो वहीं कल सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देखर इस पर्व की समाप्ती  होगी |  हिन्दू माह के हिसाब से चैत्र के नवरात्रि पर्व के दौरान छनले वाले चैती छठ का आज तीसरा दिन था | जिसमे छठ वरती डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया | बता दें की यह पर्व चार दिनों का होता है | छठ महापर्व की शुरुआत नहाय -खाय के दिन से शुरू होती है | आस्था का महान पर्व छठ साल मे दो बार मनाया जाता है यह पर्व चैत्र माह मे ओर कार्तिक माह मे मनाया जाता है  बता दें की छठी माइया की पुजा बड़ी ही सावधानी पूर्वक की जाती है छठी माइया को प्रशाद के रूप मे गुड़ ओर चावल से बनी खीर , गेहूं के आटे ओर गुड़ से बना ठेकुया , पकवान , फल,फूल,ईख आदि प्रशाद के रूप मे चढ़ाई जाती है | वरती न...

आमस थाना ने साढ़े चार किलो अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार।

चित्र
 आमस थाना ने साढ़े चार किलो अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। आमस:: गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर आमस थाना ने BDO रमेश कुमार सिंह के साथ मिलकर साँव टॉल पर नाकाबंदी कर शेरघाटी से दिल्ली जाने वाली सिंह लोक बस से दो लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। DSP प्रवेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की दोपहर साढ़े 3 से साढ़े चार तक चले इस ऑपरेशन  में अफीम के साथ (गोविंद यादव व देवलाल) दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है वे दोनों झारखंड के जोरि थाना अंतर्गत पुस्तिया गांव के बताए जा रहे हैं। दोनों ने कमर व पेट पर कपड़े के छोटा छोटा थैला बनाकर बांधे हुए थे । प्रविंद्र भर्ती ने बताया कि ये दोनों दिल्ली जाकर बेचने वाले थे जिसका  मार्केट  कीमत करीब 5 लाख से ऊपर बताई जा रही है।

मुस्कान फाउंडेशन ने दो अनाथ बहनों के घर पहुँचाया गर्म कपड़ा, कम्बल और पाठ्य सामग्री

चित्र
 मुस्कान फाउंडेशन ने दो अनाथ बहनों के घर पहुँचाया गर्म कपड़ा, कम्बल और पाठ्य सामग्री अनाथ बहनों के बीच मनाया मकरसंक्रांति आमस  समूचा देश एक तरफ जहाँ अपनों के बीच मकरसंक्रांति मना रहा था तो वहीं मुस्कान फाउंडेशन के सदस्यों ने आज यानी  गुरुवार को दो अनाथ बहनों के घर जाकर मकर संक्रांति मनाकर मिसाल पेश किया है। प्रखण्ड के रेंगनिया गाँव स्थित खैरा टोला के दो अनाथ बहन  सुषमा कुमारी और कुसुम कुमारी के घर जाकर उन्हें तिलकुट व चूड़ा खिलाया। फाउंडेशन के संस्थापक इमरोज़ अली ने बताया कि दोनों बहनों को गर्म कपड़ा, कम्बल के साथ एक वर्ष का पथ्य सामग्री दिया गया ताकि इन दोनों बहनों का पढ़ाई अधर में न छूट जाये। बड़ी बहन सुषमा को फाउंडेशन के द्वारा 9वीं कक्षा में नामांकन कराया गया तथा छोटी बहन को गांव के ही सरकारी स्कूल के पहली कक्षा में दाखिला कराया गया है। इमरोज़ अली ने कहा कि दोनों बहनों का मैट्रिक तक कि पढ़ाई का खर्च फाउंडेशन उठाएगी। इस कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी रौशन गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिमा निभाई है। अनाथ बच्ची की चाची फुलवा देवी बताती हैं कि बीते 15 जून को थानाक्षेत्...

Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।

चित्र
Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।  शेरघाटी- सम्मानित होते हुए कार्यकर्ता  सभी छात्र छात्राओं में कुछ न कुछ नेचुरल टैलेंट होता है जिसे समय के साथ विकसित करना आवश्यक है.शिक्षा एवं योग्यता कठिन परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है.इसलिए आप सभी ईमानदारी के साथ मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी.ये बातें शेरघाटी उप कारा के जेल सुपरिटेंडेंट सजीत कुमार रॉय ने शनिवार को शेरघाटी के कैम्ब्रिज स्पोकेन सेंटर में होप फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा.समारोह के मुख्य अतिथि श्री रॉय ने  होप फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली की प्रशंशा करते  हुए कहा कि यह फाउंडेशन लगातार जिस ढंग से गरीब ,असहाय और छात्रों आदि की सहायता कर रहा है यह सराहनीय कदम है.विशिष्ट अतिथि समाजसेवी इमरान अली ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए होप फाउंडेशन से जुड़े सभी लोगों की तारीफ की.फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि नए साल के अवसर पर क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़े,फल और स्टडी मटेरियल आदि का वितरण ...

नए साल में देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी

चित्र
  नए साल में देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की आज अहम बैठक हो रही है. इसमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार किया गया. जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई.कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की आज अहम बैठक हो रही है. इसमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार किया गया. जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई. हालांकि सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड को पैनल से मंजूरी के लिए सिफारिश मिल गई है. लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला DCGI द्वारा लिया जाना है. बैठक के अंदर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट तीनों को एक के बाद एक अपना-अपना प्रेजेंटेशन देना था. इस बैठक में जायडस कैडिला भी शामिल...

शेरघाटी में डकैतों की बाइक को पिक-अप ने मारी टक्कर

चित्र
  शेरघाटी में डकैतों की बाइक को पिक-अप ने मारी टक्कर शेरघाटी में जीटी रोड पर डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे डकैतों की बाइक में लूट के शिकार बने पिक-अप वैन के चालक ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में घायल हुए तीन डकैत मौके पर क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक को छोड़कर भाग गए। भागते डकैतों की लोडेड पिस्तौल भी घटनास्थल पर मिली है। डाकेजनी की यह घटना शनिवार की आधी रात की है। इससे पूर्व दो बाइक पर सवार छह डकैतों ने शेरघाटी थानाक्षेत्र के पथलकट्टी गांव के पास जीटी रोड पर दो पिक-अप वाहनों को अपना निशाना बनाया। हथियार के बल पर दोनों वाहनों के चालकों से नब्बे हजार रुपये नकद लूट लिया। डकैतों का निशाना बनी दोनों खाली गाड़ियां औरंगाबाद से डोभी की ओर जा रही थीं। सड़क डकैती की इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से डकैतों के द्वारा उपयोग की गई एक पल्सर बाइक और एक पिस्तौल तथा चार गोलियां बरामद की हैं। शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन डकैतों के गैंग का पुलिस को पक्का सुराग मिल गया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं , जिनसे महत्वपूर्ण इनपुट ...

सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम

चित्र
  सड़क हादसे में आमस के दो बाइक सवार युवकों की मौत, पसरा मातम घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक  आमस के करमडीह गांव के पास जीटी रोड उतरी लेन पर शनिवार को सड़क हादसे में मोरैनियां (आमस) गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में घूरन चौधरी के इकलौते पुत्र 30 वर्षीय जितेन्द्र चौधरी व डोमन यादव के 28 वर्षीय पुत्र देवराज यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि सांव बाजार से घर लौटने के क्रम में पूर्व से जीटी रोड पर खड़े हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आमस पीएचसी ले जाने के क्रम में देवराज ने भी दम तोड़ दिया। पीएचसी जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोरदार टक्कर से दोनों का सिर बुरी तरह कुचला गया था। हालांकि बाइक चला रहे जितेन्द्र हेलमेट पहने हुये थे। किंतु हादसे के बाद हेलमेट दूर पड़ा मिला। हादसे के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेजा गया है। पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहा था जितेन्द्रहादसे में मरे जितेन्द्र के वृद...

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम

चित्र
  Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है। गुरुवार को 25 स्वयंसेवकों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। टीका लगाने के पहले इन सभी के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। टीका लगने के बाद इनके शरीर पर वैक्सीन का क्या असर होगा, इसका अध्ययन एम्स के चिकित्सक करेंगे। लगभग 28 दिनों तक एम्स के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे।  वैक्सीन कार्यक्रम से जुड़े एम्स के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि अब तक 2 चरणों में कुल 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया जा चुका है। पहले चरण में 44 और दूसरे चरण में 46 लोग शामिल हुए थे। सभी लोगों में टीका का सकारात्मक असर पड़ने के बाद तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया गया है। बिहार में 571 नये संक्रमित मिले, 7 की हुई मौत बिहार में 571 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और पटना एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह की 91 वर्षीय माता योगेश कुमारी सहित सात कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना सं...

तेजस्‍वी ने कृषि कानूनों पर केंद्र को घेरा-किसानों के समर्थन में कल गांधी मैदान में धरना देंगे महागठबंधन के नेता

चित्र
 तेजस्‍वी ने कृषि कानूनों पर केंद्र को घेरा-किसानों के समर्थन में कल गांधी मैदान में धरना देंगे महागठबंधन के नेता  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शुक्रवार को उन्‍होंने ऐलान किया कि पांच दिसम्‍बर को महागठबंधन के नेता इन कानूनों के विरोध में गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे धरने पर बैठेंगे।  पटना स्थित राष्‍ट्रीय जनता दल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्‍वी ने ये ऐलान किया। तेजस्‍वी ने कहा कि सरकार अब किसानों से बातचीत कर रही है। जबकि यह बातचीत कृषि कानून लाने से पहले की जानी चाहिए थी। उन्‍होंने कहा कि इतनी बड़ी समस्या आई हुई है लेकिन प्रधानमंत्री गायब हैं। क्‍या प्रधानमंत्री को किसानों से बात नहीं करनी चाहिए?  उन्‍होंने लगाया कि एनडीए सरकार बनने के बाद से देश के सभी क्षेत्रों निजीकरण की बयार बह रही है। उन्‍होंने लोगों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक के किसानों का आय दोगुना हो जाएगी। न्यूनतम समर्...

आमस में चार ओवरलोड ट्रकों पर छह लाख रुपये जुर्माना

चित्र
  खनन विभाग, डीटीओ व आमस थाने के अधिकारियों ने बुधवार की रात सांव टोल के पास जीटी रोड से 4 ओवरलोड ट्रक जब्त किया है। जिन पर 6 लाख रुपये फ़ाईन किया गया है। साथ ही खनन विभाग व जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से विभागीय करवाई भी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ट्रकों पर बिना कोई चलान के क्षमता से काफी अधिक गिट्टी व बालू लोड है। खान व डीटीओ के जीटी रोड पर ओवरलोड के विरुद्ध हुई इस बड़ी करवाई से ओवरलोड ढोनेवाले वाहन चालकों में हड़कंप है। बता दें कि लगातार ओवरलोड ढुलाई से जीटी रोड में दरारें खुलने लगी है।

शेरघाटी में बनेगा कोल्ड चेन हाउसा, वैक्सिन की होगी सप्लाई

चित्र
  शेरघाटी में जल्द ही वैक्सिन स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन हाउस बनेगा। विभिन्न रोगों से बचाव के लिए बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंदों को दी जाने वाली वैक्सिन की सप्लाई अब शेरघाटी से ही अनुमंडल के सभी नौ प्रखंडों के अस्पतालों में की जाएगी। इससे पूर्व अस्पतालकर्मियों को गया से वैक्सिन लानी पड़ रही थी। गुरुवार को शेरघाटी पहुंचे गया के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.सुरेंद्र चौधरी ने अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्साकर्मियों के साथ बैठक में यह संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में अनुमंडल स्तरीय कोल्ड चेन हाउस बनाए जाने की योजना है। इसके लिए राज्य मुख्यालय से डीप फ्रीजर और आइएलआर मशीन की शेरघाटी में शीघ्र आपूर्ति की जानी है। इस दौरान उन्होंने कोरोना जांच और पल्स पोलियो अभियान का भी जायजा लिया। मौके पर वरीय चिकित्सक डा.टी.एन.सिंह और हेल्थ मैनेजर आशीष कुमार दत्ता भी मौजूद थे।

मुंबई से दरभंगा जा रहे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग, बस से भेजे गए यात्री

चित्र
  मुंबई से दरभंगा जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 944 गुरुवार को दरभंगा में खराब मौसम की वजह से पटना एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में चालक दल के अलावा कुल 178 यात्री सवार थे। विमान को लगभग 11 बजे दिन में दरभंगा पहुंचना था, लेकिन कमजोर दृश्यता की वजह से विमान को दरभंगा में उतारा नहीं जा सका। इसके बाद पायलट ने पटना एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर विमान को पटना की ओर मोड़ दिया। इसके बाद पटना में विमान की लैंडिंग कराई गई। दरभंगा से लौटने के बाद दिन में 12.54 बजे विमान को पहली बार पटना में लैंड कराया गया। उसके बाद दो बजे यात्रियों को लेकर यह विमान फिर से पटना से दरभंगा के लिए रवाना हुआ। विमान के दोबारा भी दरभंगा में लैंडिंग न कर पाने के कारण उसे पटना की ओर लाना पड़ा। दोबारा यह विमान पटना एयरपोर्ट पर शाम 4.35 बजे उतरा। दो-दो बार  फ्लाइट के दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने से यात्री परेशान हो गए। इधर पटना एयरपोर्ट पर सही सूचना नहीं मिलने से नाराज  यात्रियों ने  एयरपोर्ट परिसर में हंगामा भी किया। हंगामा बढ़ता देख स्पाइसजेट ने शाम सात बजे चार एसी बसों से 160 यात्रियों...

मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है, समान लौटा दो

चित्र
  मोक्षधाम में चोरी हुई तो गांववालों ने पोस्टर चिपका लिखा- प्रिय चोर यहीं आना है , समान लौटा दो मध्य प्रदेश के बैतूल के मलकापुर गांव में मोक्षधाम में ही चोरी हो गई. इसके बाद वहां लगाई गई एक   चिट्ठी लोगों के बीच चर्चा का विषय   है. ' एक पाती चोरों के नाम ' शीर्षक से लिखी गई इस चिट्ठी में लिखा है , ' प्रिय चोर , एक दिन इसी मोक्षधाम में आना है. इसलिए यहां से चोरी किया गया सामान चुपचाप यहां रख जाएं. ' बता दें कि मोक्षधाम में लोग जन्मदिन पर या परिजनों की याद में पौधे लगाते हैं. वहां अभी 70 पौधे लगे हुए हैं.   इसी सिंचाई के लिए हाल ही में चंदा लेकर   लोगों ने पाइप और वाल खरीदा था. ये सब मोक्षधाम में ही रखा गया था. तीन दिन पहले चोर ने पाइप और वाल चोरी कर दी. इससे ग्रामीण परेशान हो गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसके बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों ने ' चोरों के नाम पाती ' ही लिख दी. इस चिट्ठी को मकानों की दीवारों पर लगाया गया है . इसमें लिखा है कि एक दिन आपको भी यहीं आना है . ऐसे में यहां चोरी...

शेरघाटी में जीटी रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दंपती घायल

चित्र
  शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास जीटी रोड पर मंगलवार की शाम करीब 5 बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव के अखिलेश कुमार और उनकी पत्नी कविता कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए दंपत्ति को इलाज के लिए शेरघाटी लाया गया है। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि यह दुर्घटना तब हुई जब सड़क पर जाम लगा था और बाइकसवार इधर-उधर बची खाली जगह से आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। घायल अखिलेश कुमार ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वह जहानाबाद से लौटकर अपने गांव हंटरगंज जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार: तिलक समारोह में हुआ तमंचे पर डिस्को, पुलिस ने दूल्हे राजा को लिया हिरासत में

चित्र
  बिहार के भोजपुर जिले में एक तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को मामले में पुलिस एक्शन में आ गयी है। एसपी के आदेश पर हरकत में आयी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक दूल्हा भी है, जिसके तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को हुआ था। कुछ रोज बाद उसकी शादी होने वाली है। इस मामले में पुलिस ने एक राइफल और दस गोलियां भी जब्त की गयी है। एसडीपीओ ने इसकी पुष्टि की है।  पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों से पूछताछ कर तमंचा लेकर डांस करने वाले अन्य युवकों की जानकारी ले रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर तमंचे पर डिस्को करने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही जब्त हथियार की जांच की जा रही है।  पीरो के एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने बताया कि इस मामले में एक राइफल और गोलियां बरामद की गयी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हथियार की जांच भी की जा रही है। इस मामले में जो भी शामिल होंगे, उन सभी को जेल भेजा जायेगा। बता दें कि रविवार को एक तिलक समारोह में आर्केस्टा के दौरान तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो करीब तीन रोज पहले सिक...