Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।

Hope foundation के कार्यकर्ताओं को क्यों शेरघाटी उप कारा अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।

 शेरघाटी-

सम्मानित होते हुए कार्यकर्ता 
सभी छात्र छात्राओं में कुछ न कुछ नेचुरल टैलेंट होता है जिसे समय के साथ विकसित करना आवश्यक है.शिक्षा एवं योग्यता कठिन परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है.इसलिए आप सभी ईमानदारी के साथ मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी.ये बातें शेरघाटी उप कारा के जेल सुपरिटेंडेंट सजीत कुमार रॉय ने शनिवार को शेरघाटी के कैम्ब्रिज स्पोकेन सेंटर में होप फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा.समारोह के मुख्य अतिथि श्री रॉय ने  होप फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली की प्रशंशा करते  हुए कहा कि यह फाउंडेशन लगातार जिस ढंग से गरीब ,असहाय और छात्रों आदि की सहायता कर रहा है यह सराहनीय कदम है.विशिष्ट अतिथि समाजसेवी इमरान अली ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए होप फाउंडेशन से जुड़े सभी लोगों की तारीफ की.फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि नए साल के अवसर पर क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़े,फल और स्टडी मटेरियल आदि का वितरण किया गया था जिसमे कैम्ब्रिज के निदेशक विकास कुमार,वसीम खान और यहां के छात्र छात्राओं का बड़ा सहयोग रहा था.सहयोग करने वाले छात्र छात्राओं को जेल सुपरिटेंडेंट व इमरान अली के हाथों फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट देकर हौसला अफजाई की गई.विकास कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि वसीम खान ने बखूबी मंच का संचालन किया.इस अवसर पर बब्लू कुमार,मो0 इबरार,नुरुल खान,रियल गुप्ता,इरम नौशाद,ब्यूटी कुमारी,अफरा,साफिया,मेराज खान और लाएका आदि उपस्थित थे.

...........

होप फाउंडेशन द्वारा किये गए कार्य

........

आमस प्रखण्ड के बैदा निवासी होप फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली कहते हैं कि विदेशों में रह रहे विभिन्न शहरों के युवा इस फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं जो अपनी सैलरी से लोगों की सेवा करते हैं.उन्होंने ने बताया कि संस्था के उपाध्यक्ष शारिक खान और सचिव सलीम खान आदि  साथ मिल कर लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.शौकत बताते हैं कि अब तक फाउंडेशन द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता,लॉकडाउन में गरीबों में राशन का वितरण,कम्बल ,फल,शिक्षण सामग्री का वितरण,वृक्षारोपण,विभिन्न स्कूलों में कैरियर कॉन्सेल्लिंग,ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता,जल,जीवन ,हरियाली ,बाल विवाह,दहेज प्रथा और शराबबंदी आदि के लिए जागरूकता रैली के अलावा बिहार के कटिहार व झारखंड के गोमो में फाउंडेशन द्वारा गरीबों के लिए निःशुल्क स्कूल चलाया जा रहा है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम