देश के कोने-कोने से मिले प्यार ने मुझे ताकद दी: 8 दिन बाद जेल से रिहा हुए अर्नब ने कहा
देश के कोने - कोने से मिले प्यार ने मुझे ताकद दी : 8 दिन बाद जेल से रिहा हुए अर्नब ने कहा वहीं , जेल से रिहा होने के बाद अर्नब गोस्वामी ने कहा कि ' सुप्रीम कोर्ट का आभारी हूं। ये भारत के लोगों की जीत है। तलोजा जेल से रिहा होने के बाद अर्नब ने अपने समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया। और ' भारत माता की जय ' और ' वंदे मातरम ' के नारे लगाए। अर्नब की अपील देशवासियों , मैं 8 दिन बाद जेल से बाहर आया हूं। इन 8 दिनों में मुझे दो अलग - अलग जेलों में भेजा गया। पहले दो दिन अलीबाग में रखा , फिर मुझे तलोजा सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। ये लोग अलग - अलग जेल में रखकर मेरे हौसले को तोड़ना चाहते थे। लेकिन दोस्तो इन्हें क्या पता अर्नब गोस्वामी टूटने वाला इंसान नहीं है। इन्होंने जितना मुझे तोड़ने की कोशिश की मैं उतना ही मजबूत होता चला गया। जेल में बिताया एक - एक दिन मेरे लिए सबसे यादगार और सबसे सार्थक दिन रहा , दोस्तों स...