मुंगेर में नक्सल प्रभावि तरामगिरिया पहाड़ी पर 5 मिनी गनफैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन बदमाश गिरफ्तार.

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अवैध हथियारों का
उत्पादन बढ़ गया है। बिहार के भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री के
भंडाफोड़ के अगले ही दिन मुंगेर जिले में पुलिस कार्रवाई में बड़ी
सफलता हाथ लगी है।
मुंगेर पुलिस ने नक्सल प्रभावित रामगिरिया पहाड़ी पर चल रही पांच
मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियार निर्माण में
संलिप्त 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस
कॉन्फ्रेंस में एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत
रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी।
हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी
दस्ता का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री
का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में
अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मो औरंगजेब को गिरफ्तार किया।
निर्माण स्थल से पुलिस ने 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक
पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन
सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले कई औजारों को
बरामद किया। हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी
शामिल हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
एसपी ने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा
लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक
हिरासत में भेज दिया गया है।
इन सामानों की हुई बरामदगी
.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy New Year 2021: नया साल आने में महज 1 दिन बाकी, जानिए किस देश में सबसे पहले मनेगा जश्न

शेरघाटी में बनेगा कोल्ड चेन हाउसा, वैक्सिन की होगी सप्लाई

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम