यूपी: बरेली में 'लव जिहाद' का दूसरा केस दर्ज, नाम और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में जबरन धर्म परवर्तन के खिलाफ अध्यादेश पारित होने के बाद बरेली में लव जिहाद के आरोप का दूसरा मामला सामने आया है. बरेली पुलिस ने इस मामले में इज्जतनगर थाने में केस दर्ज किया है. 

उत्तर प्रदेश में जबरन धर्म परवर्तन के खिलाफ अध्यादेश पारित होने के बाद बरेली में लव जिहाद के आरोप का दूसरा मामला सामने आया है. बरेली पुलिस ने इस मामले में इज्जतनगर थाने में केस दर्ज किया है. इससे पहले नया कानून आने के बाद बरेली में ही 29 नवंबर को लव जिहाद' के आरोप में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी. आज इस मामले में दूसरा केस दर्ज किया गया है. 

इस मामले में नाम और धर्म छिपाकर शादी की गई थी. पुलिस के मुताबिक लड़की की शिकायत पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में मूल मुकदमा नया कानून बनने से पहले दर्ज किया गया था. लेकिन लव जिहाद के खिलाफ नया कानून बनने के बाद इसमें नए कानून की धाराएं जोड़ी गईं है. 

बता दें कि शनिवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी. रविवार को इस मामले में पहला मामला बरेली में दर्ज हुआ, जबकि सोमवार को बरेली में ही दूसरा मामला दर्ज हुआ है.   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम