संदेश

सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल

चित्र
आमस : शनिवार को आमस थाना क्षेत्र के साँव मोड़ के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार  छोटकी साँव के रहने वाले मृतक राजू कुमार (17) पिता मनोज रविदास के के चाचा की  तिलक थी जिसमे सभी लोग आए हुए थे । राजू कुमार अपने मौसा व जोगेंद्र (22) पिता स्व: चंद्रदेव रविदास के साथ चंडीस्थान बाजार से सामान लेकर बाइक से घर जा रहे थे इसी  में सड़क पार होने के क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिसमें राजू व उसके मौसे की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जोगेंद्र की हालत सीरियस बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया गया है व दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यहां गांव में मातम पसर गया तो वही घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

पोल्ट्री फार्म में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान

चित्र
आमस : थाना क्षेत्र के करमाइन में आनंदी पासवान के मुर्गी फार्म में आग लगने से लाखो रुपए की क्षति हो गई है स्थानीय लोगों ने बताया दोपहर करीब बारह बजे शार्ट सर्किट के फार्म में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा फार्म जलकर राख हो गया और मुर्गी का चूजा भी जलकर मर गया मौके पर आए दमकल कर्मी भी समय रहते आग बुझाने में नाकामयाब रहे । आमस थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने वताया की  यह फॉर्म आनंदी पासवान का है जोकि कुछ दिन पहले ही इसमें मुर्गी का 1000 चूजा रखा गया था जोकि इस अगलगी में जलकर राख हो गया उन्होंने बताया कि करीब लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

व्यवसाइयों ने मातम में बंद किया दुकान*

चित्र
* व्यवसाइयों ने मातम में बंद किया दुकान*  आमस : गुरुवार को आमस के चंडीस्थान बाजार एक दिन के लिए बंद रहा। बुधवार शाम को व्यवसायी संघ के सदस्य संतोष विश्वकर्मा की मौत कोरोना के कारण हो गई थी जिसके बाद संघ के अध्यक्ष सुरेश वर्णवाल व सचिव विजय साव ने बताया कि मीटिंग में निर्णय लेने के बाद शोक में दो मिनट का मौन रखकर एकदिन के लिए मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाजार की सभी दुकानों को बंद रखा गया था । साथ ही उन्होंने बताया कि संतोष घर का एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे उनके मौत पर संघ के तमाम सदस्य और सभी दुखी हैं । इस मौके पर दिलीप गुप्ता, शेखर चौरसिया, बाबू गुप्ता, सुधीर वर्णवाल, मनीष कुमार, मिथलेश सिंह, परिमल गोसोवामी, आशीष पाठक,पुरूषोत्तम रंजन सहित तमाम लोगों ने दुःख व्यक्त किया। इधर BDO रमेश कुमार व थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने भी लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने व मास्क व सेनेटाइजर का नियमित उपयोग करने को भी कहा है।

डॉक्टर व नर्स सहित 6 पॉजिटिव

चित्र
आमस में डॉक्टर व नर्स सहित छः पॉजिटिव आमस : रविवार को आमस phc में कुल 47 लोगों का कोरोना जांच किया गया जिसमे phc के एक डॉक्टर व एक नर्स सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेट किया गया है । लैब टेक्नीशियन समिर्रह्मान ने बताया कि 125 लोगों को , ट्रू नट टेस्ट भी किया गया तो वहीं , 26 लोगों को वैक्सीन लगाया गया , उन्होंने बताया कि इसी के साथ आमस में संक्रमितों की संख्या 42 पहुंच गई है जिससे इलाके में दहसत का माहौल बन गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव।

चित्र
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव। आमस : आज आमस मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह के आह्वान पर आमस मण्डल के सभी बूथों पर बाबू वीर कुंवर सिंह जी की विजयोत्सव मनायी। इस अवसर पर अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बहेरा स्थित अपने आवास पर बाबू वीर कुंवर सिंह जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बाबू वीर कुंवर सिंह जी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हिरो रहे जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह को एक बेजोड़ व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है जो 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने का माद्दा रखते थे। अपने ढलते उम्र और बिगड़ते सेहत के बावजूद भी उन्होेंने कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि उनका डटकर सामना किया। इस मौके पर शंकर दयाल सिंह, विजय प्रताप सिंह, तपेश्वर सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, जगत सिंह, पप्पू कुमार सिंह, बिनोद सिंह, अजय सिंह, मनोज सिंह, रौशन कुमार, नन्दन मिश्रा, मनोज पाठक, रंजीत कुमार गुप्ता, संतोष कुमार ...

मातम में कल बंद रहेगा आमस बाजार एक दिन का रहेगा लोकडौन।

चित्र
मातम में कल बंद रहेगा आमस बाजार एक दिन का रहेगा लोकडौन। दुःखद खबर*   आमस : बाजार के मशहूर व्यवसायी स्व. शिवशंकर प्रसाद अग्रवाल की मृत्यु विगत दो दिन पहले कोरोना से हो गई थी,  और वहीं आज उनके ही बड़े पुत्र राजेश अग्रवाल भी नही रहे उनकी मौत रांची में इलाइज के क्रम में कोरोना से  हो गई इसके वजह से आमस बाज़ार में सन्नाटा पसरा हुआ है , समाज सेवी वैश्य चेतना समिति के प्रखंड अध्यक्ष व भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष रौशन गुप्ता ने बताया  की हम सभी व्यवसायी ने निर्णय लिया है की कल दिनांक 24-04-2021 को पूरा आमस बाज़ार स्वेच्छा पूर्वक बंद रहेगा और एक दिन का सम्पूर्ण लॉकडौन का पालन करेंगे । इस दौरान  जितेन्द्र गुप्ता , पप्पू सिंह , छोटू सिंह , संजय ,  विजय , गुड्डू  आशीष जी , पवन कुमार आदि भी मौजूद रहे।

आमस थाना SI सहित 8 मिले कोरोना पॉजिटिव

आमस थाना SI सहित 8 मिले कोरोना पॉजिटिव  आमस : शुक्रवार को आमस phc में कुल 73 लोगों का जांच किया गया तो वहीं 33 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया लैब टेक्नीशियन समिर्रह्मान ने बताया कि विगत शुक्रवार को कुल 73 लोगों का जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया जिसमें आमस थाना के एस आई सहित 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेट कर निगरानी में रखा गया है , बता दें कि आमस में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है यहां कुल संक्रमितों की संख्या 36 पहुंच गई है। जिससे अब इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।