जाने को होंगे बिहार के नए DGP

बिहार के नए dgp कौन होंगे।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया है। गुप्तेश्वर
पांडेय के वीआरएस लेने के बाद एसके सिंघल को बिहार के डीजीपी
का प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी
कर दी है।
1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच
महीने बाद समाप्त होने वाला है। 31 जनवरी 2019 को उन्हें बिहार
का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में
गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला
बिहार प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला किया गया
है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी
कर दी। अधिसूचना के मुताबिक हवेलीखड़गपुर के अनुमंडलीय लोक
शिकायत निवारण पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय को निदेशक,
लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण
समस्तीपुर बनाया गया है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण
पदाधिकारी भभुआ मधुकांत को भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर
पश्चिम बनाए गए हैं जबकि समस्तीपुर में पदस्थापित राकेश कुमार और
अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डेहरी रोकश कुमार
को सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy New Year 2021: नया साल आने में महज 1 दिन बाकी, जानिए किस देश में सबसे पहले मनेगा जश्न

शेरघाटी में बनेगा कोल्ड चेन हाउसा, वैक्सिन की होगी सप्लाई

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम