राजद उप प्रमुख ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

राजद उप प्रमुख ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज
Amas
कोरोना महामारी को लेकर इनदिनों आमस phc व उप स्वस्थ केंद्रों पर प्रतिदिन कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी गुरुवार को चंडीस्थान उप स्वास्थ्य केंद्र में आमस से राजद उप प्रमुख अतुल्लाह खां ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद अतुल्लाह खान ने बताया कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लेकर किसी भी प्रकार की कोई शंका नहीं है साथ ही उन्होंने जनता से अपील की की वह बेझिझक वैक्सीन लगवाएं । चिकित्सा प्रभारी डॉ सुल्तान अंसारी ने बताया कि आज आमस में कुल 420 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया जिसमें 170 चंडीस्थान उप स्वास्थ्य केंद्र में व 250 आमस phc में साथ ही आज 201 लोगों को रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम