मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए किया प्रेरित

आमस
प्रखण्ड के अकौना गाँव में संचालित नौशाद कोचिंग सेंटर में बेहतर अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कोचिंग संचालक नौशाद आलम ने बताया कि कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए सफल छात्र-छात्राओं को एक सादे समारोह में मेडल, पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर होप फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत अली और मुस्कान फाउंडेशन के फाउंडर इमरोज़ अली ने छात्रों को संबोधित किया। दोनों वक्ताओं ने छात्रों से मुखातिब होकर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप मेहनत करने की सलाह दी। मालूम हो कि उक्त कोचिंग के 55 छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें एक दर्जन से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास कर अपने कोचिंग का नाम रौशन किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम