बिना सरकारी मदद के आत्मनिर्भर बन रहीं हैं महिलाएं:-आर एन सिंह

 बिना सरकारी मदद के आत्मनिर्भर बन रहीं हैं महिलाएं:-आर एन सिंह

आमस: 



विश्व महिला दिवस के अवसर आमस प्रखंड क्षेत्र के अकौना में स्थित एलके इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में लोक कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा सहित तमाम मुद्दों पर जागरूक किया गया ताकि महिलाओं को जागरूक किया जा सके. इस दौरान लोक कल्याण पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन आरएन सिंह ने महिला दिवस पर  कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है. ग्रामीणों व पिछड़े इलाकों की महिलाएं को जागरूक करके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ मानसिक रूप से मजबूत करना ही हमारा उद्देश है.

असामाजिक तत्वों से बचें

इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें और असामाजिक तत्वों से बचने के लिए तत्पर रहें. सरकार के प्रयास और लोगों के आई जागृति की वजह से ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी जागरुक हो रही है. अपने अधिकारों को समझ रही हैं और इसका इस्तेमाल भी कर रही हैं महिलाओं में आए इस बदलाव के कारण ही आज के कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुई हैं.

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आत्म निर्भर बनाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया. महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी गयीं ताकि वह स्वस्थ रहकर घर और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम