सांवकला पंचायत का निधि समर्पण अभियान की पूर्णाहुति.

सांवकला पंचायत का निधि समर्पण अभियान की पूर्णाहुति.
आमस:
 
अयोध्या तीर्थ क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर निर्माण हेतु गत 1 माह से संचालित निधि समर्पण अभियान सांव कला पंचायत की आज पूर्णाहुति हो गई। सांवकला टोल प्लाजा के समीप आयोजित पूर्णाहुति आयोजन की पावन बेला में श्रीरामखाप निवासी विशेश्वर यादव ने ग्यारह हजार रुपए की राशि अर्पित किया। मौके पर उपस्थित बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रदेश प्रमुख जितेंद्र सिंह के हाथों समर्पित राशि का कूपन एवं रसीद ग्रहण करते हुए विशेश्वर यादव ने भाव विह्वल होकर कहा कि आज मेरा जीवन सार्थक हो गया. आमस खंड अभियान समिति के सह प्रचार प्रसार प्रमुख अजीत मिश्रा ने समस्त राम भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर हिसाब किताब प्रमुख नरेंद्र कुमार सिंह, शांतनु पाठक, रोबिन सिंह, एवं सुनील मांझी सहित अन्य राम भक्त उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम