गुरुआ में मनाई गई शहीद जगदेव जगदेव प्रसाद की जयंती



 गुरुआ में मनाई गई शहीद जगदेव  प्रसाद की जयंती


शहिद जगदिश प्रशाद को श्रधांजली अर्पित
गुरुआ प्रखंड मुख्यालय के समीप बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद जगदेव प्रसाद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। शिक्षाविद् ललन पासवान ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकार के लिए अपनी जान गंवा दी। उनके रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद ने कहा कि जगदेव प्रसाद के त्याग के कारण ही देश में राजनीतिक, सांस्कृतिक व सामाजिक बदलाव हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत रंजन ने कहा कि आनेवाली पीढ़ी जगदेव प्रसाद को जाने इसके लिए जरूरी है कि उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल  किया जाए। उन्होंने शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने से वंचित और शोषित समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। मौके पर शिक्षक इंजिनियर पवन कुमार, जगदेव विचार मंच के वरीय सदस्य सहेन्द्र दास, दांगी संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद, सेवा निवृत्त शिक्षक शशिभूषण प्रसाद ,अजय दागी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और जगदेव प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गया के खरखुरा मोहल्ले से निकल बेटे ने छू लिया आसमान, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

अगर ATM से निकालने जा रहे कैश तो हो जाएं सावधान, इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो...!

Coronavirus Vaccine Update: एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, पहले दिन 25 वालेंटियर्स को लगा टीम